लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। सेंट पीटर्स स्कूल छतवा सिरसा में पढ़ने वाले छात्र शौर्य प्रताप सिंह का नवोदय विद्यालय मेज़ा में कक्षा 6 में चयन होने से स्कूल की प्रिंसिपल शिवानी खेडा सोनी ने खुशी जाहिर करते हुए छात्र को बधाई दी है। उन्होंने कहा यह उपलब्धि स्कूल की शिक्षा और परिवार के संस्कार की है। स्कूल के प्रबन्धक ऋषभ सोनी ने बताया कि क्षेत्र के ओनौर गांव के शौर्य प्रताप सिंह पुत्र विनय प्रताप सिंह सेंट पीटर्स स्कूल का वर्ष 2019 से छात्र रहा है। यह छात्र वर्ष 2022 में नवोदय की प्रवेश परिक्षा में शामिल हुआ था।इसके परिणाम आने के बाद स्कूल और छात्र के परिवार में खुशी का माहौल है।चयनित छात्र के पिता विनय प्रताप सिंह ने कहा कि यह सेंट पीटर्स स्कूल की गुणवत्ता परक शिक्षा और बच्चे की काबिलियत का तोहफा है।उन्होंने स्कूल के अनुशासन को सराहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें