भाजपा की बैठक में अल्पसंख्यकों ने भी बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। भाजपा की एमएलसी निर्मला पासवान ने कहा कि भाजपा के किसी भी कार्यकार्ताओं के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा। एमएलसी ने मऊआइमा कस्बा के भाजपाइयों द्वारा विधुत विभाग के अवर अभियंता की शिकायतीपत्र पर कही। एमएलसी निर्मला पासवान ने कार्यकार्ताओं की शिकायत पर कहा कि विगत दिनों बडी संख्या में अल्पसंख्यकों सहित अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा में शामिल होने वाले के यहां चुन चुन कर मऊआइमा कस्बा के अवर अभियंता संतोष यादव कनेक्शन सही होने के बावजूद भी जान बूझ कर एक तरफ से केबिल काटी गई। निर्मला पासवान ने कहा कि वह इसकी शिकायत विधुत मंत्री से करेंगें। और अवर अभियंता को छोडा नहीं जाएगा। एम एल सी निर्मला पासवान ने एक मेडिकल स्टोर का शुभाशुभ करते हुए एकत्रित भीड से कहा कि निकाय चुनाव भाजपा पूरी ताकत से लडेगी।उन्होंने ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मऊआइमा नगर पंचायत मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र है और अल्पसंख्यकों का इस बार भाजपा की ओर झुकाव है। बडी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा का सब का साथ सब का विकास सफल हो रहा है। इस अवसर पर गंगापार भाजपा के आई टी सेल के संयोजक निमिष खत्री, राम पलट पटेल, श्याम शंकर दुबे, शारदा प्रसाद शुक्ला, जय प्रकाश पटेल, जगदीश खत्री, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद सबी, इमरान, मोहम्मद आलम, बेलाल आदि बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें