V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा ही मूल कर्तव्य: राजेश सिंह पटेल

लोकमित्र ब्यूरो
खीरी (प्रयागराज)।
मनुष्य तन प्राप्ति के बाद एक दूसरे की सहायता करना तथा मानवता को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों के लिए सदैव तत्पर सेवारत होना ही मनुष्य का पहला कर्तव्य हैं। उक्त बातें जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह पटेल ने कंबल वितरण समारोह के दौरान उपस्थित लोगों के बीच कहीं। उन्होंने आगे बतलाया कि पिछले दिनों से लगातार ठंड और गलन बहुत ही तेजी से बढ़ी है जिसके कारण किसी भी असहाय और जरूरतमंद को ठंड से बचाने हेतु हम सभी लोगों को आगे बढ़ना होगा। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जहां बहुत ही तेजी से अलाव और और जरूरत की चीजों की व्यवस्था युद्ध स्तर पर की जा रही है। उक्त कार्यक्रम भी इसी क्रम में निर्धारित किया गया है जिसमें जन्मोत्सव कार्यक्रम भी सम्मिलित है। कंबल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सभी लाभार्थियों को वस्त्र प्राप्ति के बाद चेहरे पर खुशी साफ साफ झलकती दिखी। इसी क्रम में समाजसेवी पटेल ने बतलाया की प्रायः ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों को सीधा लाभ प्राप्त होता है। जन्मोत्सव जैसे कार्यक्रम में हम सभी लोगों को वृक्ष लगाना चाहिए, भंडारे का आयोजन करना चाहिए या वस्त्र वितरण समारोह आयोजित करना चाहिए जिससे कि जरूरतमंदों का सीधा फायदा हो और साथ ही साथ भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा मिले। उक्त मौके पर मुख्य रूप से अजीत पटेल प्रधान पटेहरा, चंद्रप्रकाश केसरवानी, मंसूर अली, अमर बहादुर पटेल, राकेश गुप्ता (बबलू गुप्ता), कोमल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
खीरी (प्रयागराज)।
मनुष्य तन प्राप्ति के बाद एक दूसरे की सहायता करना तथा मानवता को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों के लिए सदैव तत्पर सेवारत होना ही मनुष्य का पहला कर्तव्य हैं। उक्त बातें जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह पटेल ने कंबल वितरण समारोह के दौरान उपस्थित लोगों के बीच कहीं। उन्होंने आगे बतलाया कि पिछले दिनों से लगातार ठंड और गलन बहुत ही तेजी से बढ़ी है जिसके कारण किसी भी असहाय और जरूरतमंद को ठंड से बचाने हेतु हम सभी लोगों को आगे बढ़ना होगा। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जहां बहुत ही तेजी से अलाव और और जरूरत की चीजों की व्यवस्था युद्ध स्तर पर की जा रही है। उक्त कार्यक्रम भी इसी क्रम में निर्धारित किया गया है जिसमें जन्मोत्सव कार्यक्रम भी सम्मिलित है। कंबल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सभी लाभार्थियों को वस्त्र प्राप्ति के बाद चेहरे पर खुशी साफ साफ झलकती दिखी। इसी क्रम में समाजसेवी पटेल ने बतलाया की प्रायः ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों को सीधा लाभ प्राप्त होता है। जन्मोत्सव जैसे कार्यक्रम में हम सभी लोगों को वृक्ष लगाना चाहिए, भंडारे का आयोजन करना चाहिए या वस्त्र वितरण समारोह आयोजित करना चाहिए जिससे कि जरूरतमंदों का सीधा फायदा हो और साथ ही साथ भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा मिले। उक्त मौके पर मुख्य रूप से अजीत पटेल प्रधान पटेहरा, चंद्रप्रकाश केसरवानी, मंसूर अली, अमर बहादुर पटेल, राकेश गुप्ता (बबलू गुप्ता), कोमल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment