मऊआइमा के ग्राम सराय अतन उर्फ नौगिरा में किशोरी के आत्महत्या करने का मामला
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। प्रेम प्रसंग में किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने बेटी के प्रेमी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम सराय अतन उर्फ नौगिरा निवासनीय पन्द्रह वर्षीय एक किशोरी ने प्रेमी के नाम पर मांग में सिन्दूर भर कर 26 दिसम्बर की रात दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताते हैं कि खुदकुशी से पहले किशोरी ने मोबाइल से अपने प्रेमी से लगभग आधा घंटे बात की थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाकर दफना दिया गया था। किशोरी के पिता का आरोप है कि प्रेमी ने ही उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। शुक्रवार को मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के प्रेमी दीपककुमार पुत्र राम सेवक के खिलाफ खुदकुशी के लिए प्रेरित का मुकदमा दर्ज कर लिया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































