V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महापौर ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण

प्रयागराज। महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी द्वारा महानगर के मोहत्सिमगंज, अतरसुइया, जयन्तीपुर, प्रीतमनगर व नीम सराय तथा सिविल लाइन स्थित मार्ग को प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद (रज्जू भइया) चौराहा के रूप में नामकरण एवं नगर निगम द्वारा कराये गये विभिन्न निर्माण कार्यों व विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराये गए कार्यों का लोकार्पण किया।  उक्त सभी कार्यों में अनुमानित लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि नगर निगम द्वारा व्यय कराई गई है। नगर निगम प्रयागराज पूरी तत्परता एवं निष्ठा से सभी नगरवासियों को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद कुसुमलता गुप्ता, शिवकुमार, मण्डल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, दिनेश विश्वकर्मा, रामबाबू कुशवाहा, महापौर निजी सचिव मनोज श्रीवास्तव आदि गणमान्य क्षेत्रवासीगण उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी द्वारा महानगर के मोहत्सिमगंज, अतरसुइया, जयन्तीपुर, प्रीतमनगर व नीम सराय तथा सिविल लाइन स्थित मार्ग को प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद (रज्जू भइया) चौराहा के रूप में नामकरण एवं नगर निगम द्वारा कराये गये विभिन्न निर्माण कार्यों व विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराये गए कार्यों का लोकार्पण किया।  उक्त सभी कार्यों में अनुमानित लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि नगर निगम द्वारा व्यय कराई गई है। नगर निगम प्रयागराज पूरी तत्परता एवं निष्ठा से सभी नगरवासियों को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद कुसुमलता गुप्ता, शिवकुमार, मण्डल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, दिनेश विश्वकर्मा, रामबाबू कुशवाहा, महापौर निजी सचिव मनोज श्रीवास्तव आदि गणमान्य क्षेत्रवासीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment