V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में गूंजे शबद कीर्तन

प्रयाग की धरती बहुत पवित्र धरती हैः महंत ज्ञान सिंह
प्रयागराज। त्याग-वीरता की प्रतिमूर्ति साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में भक्ति भाव माहौल में गुरुद्वारा पक्की संगत में पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था के द्वारा शब्द- कीर्तन, गुरु इतिहास का वर्णन किया गया। गुरुद्वारों में श्री गुरु साहिब के लंगर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर लंगर छका और अरदास की। महंत ज्ञान सिंह ने इस अवसर पर कहा कि साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। प्रयाग की धरती बहुत पवित्र धरती है जहां गुरु का मां के गर्भ में प्रकाश हुआ। सुबह से ही गुरुद्वारों में संगतों का आना प्रारंभ हो गया। संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे मत्था टेककर पंक्तिबद्ध बैठकर गुरबाणी, कीर्तन को आत्मसात किया।  अरदास, हुकुमनामा के उपरांत गुरु का लंगर छका। गुरुद्वारा पक्की संगत के मुख्य सेवादार महंत ज्ञान सिंह की देखरेख में प्रकाशोत्सव का आयोजन हुआ l वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने जनपद प्रयागराज में सर्वधर्म समाज के बीच में साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन वृत्त पर विस्तार से जगह-जगह चौपाल लगाकर बहुत ही मनोहर ढंग से कि साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव की लख लख हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयाग की धरती बहुत पवित्र धरती हैः महंत ज्ञान सिंह
प्रयागराज। त्याग-वीरता की प्रतिमूर्ति साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में भक्ति भाव माहौल में गुरुद्वारा पक्की संगत में पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था के द्वारा शब्द- कीर्तन, गुरु इतिहास का वर्णन किया गया। गुरुद्वारों में श्री गुरु साहिब के लंगर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर लंगर छका और अरदास की। महंत ज्ञान सिंह ने इस अवसर पर कहा कि साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया। प्रयाग की धरती बहुत पवित्र धरती है जहां गुरु का मां के गर्भ में प्रकाश हुआ। सुबह से ही गुरुद्वारों में संगतों का आना प्रारंभ हो गया। संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे मत्था टेककर पंक्तिबद्ध बैठकर गुरबाणी, कीर्तन को आत्मसात किया।  अरदास, हुकुमनामा के उपरांत गुरु का लंगर छका। गुरुद्वारा पक्की संगत के मुख्य सेवादार महंत ज्ञान सिंह की देखरेख में प्रकाशोत्सव का आयोजन हुआ l वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने जनपद प्रयागराज में सर्वधर्म समाज के बीच में साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन वृत्त पर विस्तार से जगह-जगह चौपाल लगाकर बहुत ही मनोहर ढंग से कि साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव की लख लख हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment