V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कौटिल्य आचार्य रत्न” से सम्मानित हुए विभिन्न शिक्षा मंदिरों के पुजारी

कवियों ने बांधा संस्कृति की माटी का समा
आर के ग्रुप आफ इंस्टिट्यूशन में अमौसा का मेला के अवधी वर्जन से हुआ कौटिल्य समागम का शानदार समापन
लोकमित्र ब्यूरो
नैनी(प्रयागराज)। आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, नेैनी में दो दिवसीय कार्यक्रम- स्वागत समारोह ‘‘फ्रेशर 2 के 2022‘‘ एवं वार्षिकोत्सव ‘‘कौटिल्य समागम‘‘ अन्तर्गत लगातार दूसरे दिन “कौटिल्य आचार्य रत्न”  से विभिन्न स्कूल कालेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकों सम्मानित किया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें लोककवि माटी के लाल अशोक बेशरम ने अपने गुरु कैलाश गौतम की मशहूर कविता चला चली अमवसा का मेला अवधी वर्जन पेशकर वहा मौजूद युवाओं की भीड़ में उत्साह भर दिया। जिसमें बंधवा पर चम्पा चमेली भेटौली…। की पंक्ति पर खूब ताली बजी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 के0 पी0 श्रीवास्तव विधान परिषद सदस्य व सुरेश कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ व विधान परिषद सदस्य, वाचस्पति विधायक बारा एवं प्रयागराज के जाने माने चिकित्सक ई0एन0टी0 सर्जन डॉ0 अजय शुक्ला रहे। मुख्य अतिथियों नें मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं समस्त विभाग के विभागाचार्यों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संस्थागत छात्रों ने समूह नृत्य के माध्यम से सरस्वती वन्दना एवं विभिन्न प्रकार के गीत, गजल, कव्वाली के साथ मनोहारी प्रस्तुति दी। संस्थान के चेयरमैन डॉ0 आशुतोष त्रिपाठी ने समस्त अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम मे आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में आर0के0 स्कूल ऑफ नर्सिंग जी0एन0 से मिस्टर फ्रेशर अंजेश एवं मिस फ्रेशर नंदिनी राव तथा ए0एन0एम0 से मिस फ्रेशर कोमल को तथा आर0के0 इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज से मिस्टर फ्रेशर अनुपम सिंह एवं मिस फ्रेशर मानसी सिंह को चुना गया। सभी नवांगतुक छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि महोदय ने बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम के अगले चरण में शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्राचार्यों को मुख्य अतिथियों नें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ‘‘कौटिल्य आचार्य रत्न‘‘ से सम्मानित किया। इसी क्रम में देश व प्रदेश के नमचीन कवियों में सर्वश्री डॉ0 कमलेश शर्मा, अशोक ‘बेशरम‘, संतोष शुक्ल ‘समर्थ‘ एवं बिहारी लाल अम्बर नें अपनी रचनाओं एवं कविताओं के माध्यम से समारोह में चार चाँद लगा दिया।
अन्त मे संस्था के निदेशक इं0 आशीष त्रिपाठी नें समस्त विभागों के विभागाचार्यों एवं शिक्षकों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनायें एवं बधाई दी। कार्यक्रम में सभी विभाग के विभागाचार्यों के अलावा डॉ0 विशाल उपाध्याय, डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह, डॉ0 मुहम्मद जफ़र, डॉ0 मो0 शाहिद, डॉ0 रितेश तिवारी, कार्तिकेय मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह, दीपक यादव, पंकज चतुर्वेदी, प्रदीप तिवारी, हर्षिता श्रीवास्तव, नेहा मिश्रा सयन कुमार, सतेन्द्र मिश्रा, शुभम मिश्रा, एवं समस्त फार्मेसी कर्मचारी तथा राम बाबू तिवारी, अनुज शुक्ला, पंकज तिवारी, ज्योति सिंह, अंजना यादव, नीति अलेक्जेंडर, धीरज मिश्रा, सुशील शुक्ला, गुरु प्रसाद द्विवेदी, अभिषेक मालवीया अर्पिता यादव अनुभव शुक्ला समेत सभी शिक्षक गण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे कार्यक्रम मे छात्रों की सहभागिता सराहनीय रही।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment