V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गुजरात से आए श्रद्धालुओं के दल का संगम पर हुआ स्वागत

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर की ओर से आज विश्व प्रसिद्ध संगम के तट पर गुजरात से लगभग 800 श्रद्धालुओं का एक दल संगम तट पर आया। जिसका स्वागत अभिनंदन भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।  गुजरात के सभी पर्यटक संगम स्नान के साथ अक्षय वट, स्थित आदिदेव चरण पादुका जी का पूजन अर्चन किया तथा लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा  की संगम तट  भारतीय संस्कृति की पहचान है। अब यह देश के प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर एक सामाजिक धार्मिक मिलन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। जैसा कि अभी कुछ दिवस पूर्व इस स्थान पर तमिल समागम का आयोजन हुआ था। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक तीरथ राज पांडे के द्वारा सभी पर्यटक को स्वागत पुष्प वर्षा करते हुए एवं चंदन टीका लगाकर स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सभी तीर्थयात्री संगम की अलौकिक दृश्य को देखकर काफी प्रसन्न रहें। सभी का स्वागत जय श्री राम और विदाई जय मां गंगे, जय श्रीराम से किया गया। उक्त अवसर पर तीरथ राज पांडे,  गिरिजेश मिश्रा, मनोज शुक्ला, सुभाष वैश्य, अनुपमा पाण्डेय, भरत निषाद, मृदुला पांडे, रोहित पप्पू पांडे, रीता सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, आशीष द्विवेदी, सचिन मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडे, विजय पटेल, अनिल केसरवानी आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर की ओर से आज विश्व प्रसिद्ध संगम के तट पर गुजरात से लगभग 800 श्रद्धालुओं का एक दल संगम तट पर आया। जिसका स्वागत अभिनंदन भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।  गुजरात के सभी पर्यटक संगम स्नान के साथ अक्षय वट, स्थित आदिदेव चरण पादुका जी का पूजन अर्चन किया तथा लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा  की संगम तट  भारतीय संस्कृति की पहचान है। अब यह देश के प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर एक सामाजिक धार्मिक मिलन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। जैसा कि अभी कुछ दिवस पूर्व इस स्थान पर तमिल समागम का आयोजन हुआ था। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक तीरथ राज पांडे के द्वारा सभी पर्यटक को स्वागत पुष्प वर्षा करते हुए एवं चंदन टीका लगाकर स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सभी तीर्थयात्री संगम की अलौकिक दृश्य को देखकर काफी प्रसन्न रहें। सभी का स्वागत जय श्री राम और विदाई जय मां गंगे, जय श्रीराम से किया गया। उक्त अवसर पर तीरथ राज पांडे,  गिरिजेश मिश्रा, मनोज शुक्ला, सुभाष वैश्य, अनुपमा पाण्डेय, भरत निषाद, मृदुला पांडे, रोहित पप्पू पांडे, रीता सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, आशीष द्विवेदी, सचिन मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडे, विजय पटेल, अनिल केसरवानी आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment