V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

देश के पहले केक बैंक को महापौर ने दी आर्थिक सहायता

प्रयागराज। देश का पहला केक बैंक प्रयागराज में स्थित है जिस का संचालन मशहूर समाजसेवी पंकज रिजवानी करते हैं। सेवक राम नाम से खुले इस अनोखे केक बैंक मे कैंसर पेशेंट बच्चों को निशुल्क केक देने की सहायता की जाती है। 13 नवंबर 2022 को इस बैंक का उद्घाटन कैंसर पेशेंट 12 साल के हर्ष दुबे के हाथों से हुआ था। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता ने पंकज रिजवानी के द्वारा खोले गए इस अनोखे केक बैंक के लिए 10 हज़ार की धनराशि की सहायता की है। मेयर अभिलाषा गुप्ता का कहना है कि बीते कई सालों से पंकज रिजवानी हर समुदाय, हर धर्म, हर उम्र के लोगों की निस्वार्थ सेवा करते हैंं। उनको यह कुछ दिन पहले पता चला कि पंकज रिजवानी एक बार फिर कैंसर पेशेंट बच्चों के लिए केक बैंक की स्थापना की है। हालांकि मेयर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि कि वह इससे पहले इस धनराशि को अपने जन्मदिन के मौके पर देना चाहती थी लेकिन किसी कारणवश आज उनको सहायता करने का मौका मिला। समाजसेवी पंकज रिजवानी कहते हैं कि मेयर द्वारा दी गई सहायता गरीब बच्चों और कैंसर पेशेंट बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। उन्होंने कहा कि मेयर अभिलाषा गुप्ता मौके दर  मौके पर हर वर्ग के लोगों के साथ खड़ी रहती हैं। नगद के माध्यम से मेयर अभिलाषा गुप्ता ने आर्थिक मदद पंकज रिजवानी को अपने नगर निगम कार्यालय में की। इस दौरान कार्यालय में नगर निगम के अधिकारियों के साथ साथ पार्षद अनूप मिश्रा, अकील उर रहमान, साहिल अरोरा, नीलम यादव, दीपक कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। देश का पहला केक बैंक प्रयागराज में स्थित है जिस का संचालन मशहूर समाजसेवी पंकज रिजवानी करते हैं। सेवक राम नाम से खुले इस अनोखे केक बैंक मे कैंसर पेशेंट बच्चों को निशुल्क केक देने की सहायता की जाती है। 13 नवंबर 2022 को इस बैंक का उद्घाटन कैंसर पेशेंट 12 साल के हर्ष दुबे के हाथों से हुआ था। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता ने पंकज रिजवानी के द्वारा खोले गए इस अनोखे केक बैंक के लिए 10 हज़ार की धनराशि की सहायता की है। मेयर अभिलाषा गुप्ता का कहना है कि बीते कई सालों से पंकज रिजवानी हर समुदाय, हर धर्म, हर उम्र के लोगों की निस्वार्थ सेवा करते हैंं। उनको यह कुछ दिन पहले पता चला कि पंकज रिजवानी एक बार फिर कैंसर पेशेंट बच्चों के लिए केक बैंक की स्थापना की है। हालांकि मेयर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि कि वह इससे पहले इस धनराशि को अपने जन्मदिन के मौके पर देना चाहती थी लेकिन किसी कारणवश आज उनको सहायता करने का मौका मिला। समाजसेवी पंकज रिजवानी कहते हैं कि मेयर द्वारा दी गई सहायता गरीब बच्चों और कैंसर पेशेंट बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। उन्होंने कहा कि मेयर अभिलाषा गुप्ता मौके दर  मौके पर हर वर्ग के लोगों के साथ खड़ी रहती हैं। नगद के माध्यम से मेयर अभिलाषा गुप्ता ने आर्थिक मदद पंकज रिजवानी को अपने नगर निगम कार्यालय में की। इस दौरान कार्यालय में नगर निगम के अधिकारियों के साथ साथ पार्षद अनूप मिश्रा, अकील उर रहमान, साहिल अरोरा, नीलम यादव, दीपक कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment