विद्यालय के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का हुआ शुभारंभ
लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। सिंधी टोला स्थित न्यू चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का सुभारम्भ 22 दिसम्बर को हो गया। बताया गया कि यह खेल कूद 24 दिसम्बर को सम्पन्न होगा। खेलकूद शुभारंभ के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। अगर इनका सर्वांगीण विकास कार्य करना है तो इन्हें खेलकूद के प्रति जागरूक करते हुए इनमें खेलकूद की भावना का समावेश किया जाना बहुत आवश्यक है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और स्वस्थ शरीर खेलकूद से ही संभव है। खेलकूद के प्रथम दिन बच्चों को कबड्डी ,ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, 100 मीटर की दौड़, रस्सा खींच सहित कई खेल कराए गए। खेलकूद में बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर क्रीडा अध्यक्ष बी एल सोनी, प्रधानाचार्य वेद प्रकाश मिश्रा, रवी सिंह, इंद्रजीत मिश्रा, अंजू केसरवानी, राहुल राव, सुशांत, योगेश पांडे,.जाह्नवी जयसवाल, साक्षी पांडेय, वैशाली, प्रियांशी सिंह और रितु सिंह सहित कई शिक्षक शिक्षिका व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































