सिडको के प्रोजेक्ट मैनेजर को आरसीसी पिलर व जाली लगाने का सीडीओ ने दिया निर्देश
एक करोड़ 20 लाख की लागत से बनाया गया था स्थाई गौशाला बिदाव
कौशाम्बी । मुख्यविकास अधिकारी डॉ रविकिशोर त्रिवेदी ने विकासखंड कौशांबी को दो गोशालाओं का गहन निरीक्षण किया। स्थानीय लोगो की शिकायत के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सीडीओ बिदांव गोशाला की जांच करने पहुंच गए। इस दरम्यान सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गौशाला में बनाई गई कटीले तार की बाउंड्री को लेकर शिकायत की। सीडीओ ने सिडको के प्रोजेक्ट मैनेजर को जमकर फटकार लगाई । बिदांव गांव में 1 साल से बन रहे एक करोड़ 20 लाख की लागत से गौशाला का निर्माण 2 महीने पहले पूरा हो गया था। जिसमें 1 महीने पहले अन्ना मवेशियों को संरक्षित किया गया था गौशाला में बनाई गई कटीले तार की बाउंड्री को तोड़कर मवेशी रात में भाग गए थे। गांव के प्रधान पंचम लाल व जिला पंचायत सदस्य गया प्रसाद ने डीएम से शिकायत किया था कि गौशाला का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने काम मानक के अनुरूप नहीं किया। बाउंड्री में लगाए गए लोहे के एंगल महज 9इंच ही गाड़ा था। किसी तरह ऊपर से सीमेंट लगाकर कटीली तार लगा दी गई। जिसे जानवर तोड़कर निकल गए थे। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ला, ग्राम सचिव निखिल कुमार, जेई अरुण कुमार मौर्या, की मौजूदगी में निरीक्षण किया ।निरीक्षण में काफी खामियां मिली ।सीडीओ ने काम कर रहे ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर को जमकर फटकार लगाई और निर्देश दिया कि ग्राम प्रधान की देखरेख में इसमें आरसीसी के पिलर व जाली लगाकर 1 महीने के अंदर गौशाला को शुरू करवाएं नहीं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने एक महीने के बाद बृहद गौशाला को ग्राम पंचायत के हैंडओवर करने के कड़े निर्देश दिए। बिदांव गांव में 500 मवेशियों की क्षमता वाले 1करोड़ 20लाख की लागत से बने बृहद गौशाला का निर्माण करा रहे ठेकेदार की अनियमितता व गुणवत्ता को लेकर ग्राम प्रधान पंचम लाल, जिला पंचायत सदस्य गया प्रसाद व गांव के चंद्रपाल, धनराज सिंह, हीरालाल, बैजनाथ त्रिपाठी, विश्वनाथ त्रिपाठी, , रामकृपाल, बब्बू सिंह, अमर सिंह, राज कुमार, शिव कुमार, रामबाबू आदि किसानों ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सीडीओ जांच करने पहुंचे। ततपश्चात सीडीओ कोसम इनाम में बन रहे वृहद गौशाला का भी निरीक्षण किया। जहाँ गौशाला का काम बंद मिला। यहां भी सीडीओ काम की गुणवत्ता पर संतुष्ट नहीं दिखे। सीडीओ ने कोसम इनाम में स्थित सामुदायिक भवन का भी निरिक्षण किया। सीडीओ के निरीक्षण से लगातार बिभिन्न विभागों की पोल खुल रही है। ब्रहस्पतिवार को सीडीओ के निरीक्षण से अन्य ब्लाकों में भी खलबली मची रही।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































