V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मऊआइमा की माजिदा को गोल्ड नेहा परवीन को उर्दू में कांस्य

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नैनी में किया दोनों को  सम्मानित, मऊआइमा में खुशी की लहर
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। हाजी अब्दुल कय्यूम मेमोरियल पीजी कालेज मऊआइमा की दो छात्राओं  को राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तथा इसरो के पूर्व चेयरमैन पद्मभूषण डॉ कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन ने मंगलवार को नैनी में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय की उर्दू विषय की एमए परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दिया गया। इनमें माजिदा को जहां स्वर्ण वहीं नेहा परवीन को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इससे पूरे क्षेत्र मे हर्ष की लहर दौड गयी है। हालांकि राज्यपाल के पास समय कम होने के कारण बच्चियों को पदक इसरो के पूर्व चेयरमैन ने ही प्रदान किया। मिली जानकारी के अनुसार हाजी अब्दुल कय्यूम मेमोरियल पब्लिक कालेज की दोनों छात्राओं को मंगलवार को नैनी स्थित महाविद्यालय दीक्षांत  समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने  मऊआइमा कस्बा की दो बच्चियों को सम्मानित किया। बताते हैं कि मोहल्ला आज़मपुर की माजिदा बानों पुत्री स्वर्गीय जहीरउद्दीन को यह मुकाम हासिल करने पर उनके घर पर पूर्व चेयरमैन मो शोएब अंसारी सहित कस्बे के कई सम्मानित लोग पहुँच कर मुबारकबाद दे रहे हैं। बताते हैं कि 2021 में भी महाविद्यालय को उर्दू में गोल्ड मिल चुका है। इसी कस्बे की मोहल्ला कोट की सलाह उद्दीन की पुत्री नेहा परवीन को विश्वविद्यालय मे कान्स्य पदक मिलने पर दोहरी सफलता मिलने के कारण महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों को अत्यंत प्रसन्नता है। इस दीक्षान्त समारोह में दो बच्चियों को सम्मान मिलने पर महाविद्यालय के प्रबन्धक मोहम्मद अजफल अंसारी एवं पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, उप प्रधानाचार्य ईश्वर चंद्र यादव, डाक्टर नदीम इंतेखाब, उमैर जलाल, मेराज आरिफ, मोहम्मद शरीफ, अय्यूब अंसारी, शौकत अली, मोहम्मद सलीम अंसारी आदि ने मुबारकबाद दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नैनी में किया दोनों को  सम्मानित, मऊआइमा में खुशी की लहर
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। हाजी अब्दुल कय्यूम मेमोरियल पीजी कालेज मऊआइमा की दो छात्राओं  को राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तथा इसरो के पूर्व चेयरमैन पद्मभूषण डॉ कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन ने मंगलवार को नैनी में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय की उर्दू विषय की एमए परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दिया गया। इनमें माजिदा को जहां स्वर्ण वहीं नेहा परवीन को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इससे पूरे क्षेत्र मे हर्ष की लहर दौड गयी है। हालांकि राज्यपाल के पास समय कम होने के कारण बच्चियों को पदक इसरो के पूर्व चेयरमैन ने ही प्रदान किया। मिली जानकारी के अनुसार हाजी अब्दुल कय्यूम मेमोरियल पब्लिक कालेज की दोनों छात्राओं को मंगलवार को नैनी स्थित महाविद्यालय दीक्षांत  समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने  मऊआइमा कस्बा की दो बच्चियों को सम्मानित किया। बताते हैं कि मोहल्ला आज़मपुर की माजिदा बानों पुत्री स्वर्गीय जहीरउद्दीन को यह मुकाम हासिल करने पर उनके घर पर पूर्व चेयरमैन मो शोएब अंसारी सहित कस्बे के कई सम्मानित लोग पहुँच कर मुबारकबाद दे रहे हैं। बताते हैं कि 2021 में भी महाविद्यालय को उर्दू में गोल्ड मिल चुका है। इसी कस्बे की मोहल्ला कोट की सलाह उद्दीन की पुत्री नेहा परवीन को विश्वविद्यालय मे कान्स्य पदक मिलने पर दोहरी सफलता मिलने के कारण महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों को अत्यंत प्रसन्नता है। इस दीक्षान्त समारोह में दो बच्चियों को सम्मान मिलने पर महाविद्यालय के प्रबन्धक मोहम्मद अजफल अंसारी एवं पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, उप प्रधानाचार्य ईश्वर चंद्र यादव, डाक्टर नदीम इंतेखाब, उमैर जलाल, मेराज आरिफ, मोहम्मद शरीफ, अय्यूब अंसारी, शौकत अली, मोहम्मद सलीम अंसारी आदि ने मुबारकबाद दी है।

Leave a Comment