V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शुआट्स छात्रा का गणतंत्र दिवस परेड हेतु चयन

लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। सैम हिग्गिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स), प्रयागराज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा छात्र-छात्राओं को उच्च कोटि का प्रशिक्षण दियाजाता है परिणामस्वरूप राष्ट्रीय समारोह एवं कार्यक्रमों के शुआट्स के छात्र-छात्रायें चयनित होकर संस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं। लगातार प्रत्येक वर्ष गणंतत्र दिवस परेड में शुआट्स छात्र-छात्रायें शामिल होते हैं। इस वर्ष भी शुआट्स छात्रा शम्भवी राज का चयन गणंतत्र दिवस परेड़ के लिये हुआ है। एनएसएस क्षेत्रीय निदेशक डा. अशोक कुमार श्रोती एवं एनएसएस समन्वयक डा. दीपक कुमार बोस ने चयनित छात्रा को बधाई दी। एनएसएस उप समन्वयक सत्यक कुमार केसरी ने बताया कि शाम्भवी राज ने गत माह नवंबर में गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित शिविर में प्रशिक्षण लिया था। उसकी कड़ी मेहनत एवं प्रदर्शन के आधार पर छात्रा शाम्भवी राज का चयन गणंतत्र दिवस परेड के लिये हुआ। शाम्भवी राज आगामी 26 जनवरी, 2023 को होने वाली परेड में प्रतिभाग करेंगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। सैम हिग्गिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स), प्रयागराज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा छात्र-छात्राओं को उच्च कोटि का प्रशिक्षण दियाजाता है परिणामस्वरूप राष्ट्रीय समारोह एवं कार्यक्रमों के शुआट्स के छात्र-छात्रायें चयनित होकर संस्थान का गौरव बढ़ा रहे हैं। लगातार प्रत्येक वर्ष गणंतत्र दिवस परेड में शुआट्स छात्र-छात्रायें शामिल होते हैं। इस वर्ष भी शुआट्स छात्रा शम्भवी राज का चयन गणंतत्र दिवस परेड़ के लिये हुआ है। एनएसएस क्षेत्रीय निदेशक डा. अशोक कुमार श्रोती एवं एनएसएस समन्वयक डा. दीपक कुमार बोस ने चयनित छात्रा को बधाई दी। एनएसएस उप समन्वयक सत्यक कुमार केसरी ने बताया कि शाम्भवी राज ने गत माह नवंबर में गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित शिविर में प्रशिक्षण लिया था। उसकी कड़ी मेहनत एवं प्रदर्शन के आधार पर छात्रा शाम्भवी राज का चयन गणंतत्र दिवस परेड के लिये हुआ। शाम्भवी राज आगामी 26 जनवरी, 2023 को होने वाली परेड में प्रतिभाग करेंगी।

Leave a Comment