V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शिवपाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब गगनभेदी नारे से किया स्वागत

सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव के नेतृत्व में जनपद की सीमा में हुआ जोरदार स्वागत कुंडा में गुलशन के घर पी चाय, सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव से की गुफ्तगू
गुलशन यादव को दे गए चुनाव जीत का मंत्र
कुंडा-प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का सोमवार को कुंडा पहुंचने पर स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह जगह फूल मालाओं से लादकर गगनभेदी नारे के साथ उनका स्वागत किया गया। रायबरेली प्रतापगढ़ जनपद की सीमा पर पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने लंबे गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचकर जोरदार स्वागत किया। उसके पश्चात पर परियावा मानिकपुर में भी जोरदार स्वागत हुआ। कुंडा की सीमा में पहुंचने पर लगभग 1 किलोमीटर गाड़ियों के काफिले से जब शिवपाल सिंह ने प्रवेश किया तो 5 किलोमीटर की दूरी तय करने में 1 घंटा का समय लग गया। कुंडा नगर में तो जाम जैसी स्थिति हो गई। दुकानदारों व्यापारियों ने भी अपनी-अपनी दुकानों के सामने खड़े होकर के अभिवादन किया। नगर के कबरिया गंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व चेयरमैन व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गुलशन यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ 51 किलो का माला पहना कर स्वागत किया। चाय पीने के लिए जब उनके आवास पर पहुंचे तो एक झलक पाने के लिए भीड़ इस कदर टूट पड़ी के दरवाजे टूट गए तथा उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों को भीड़ हटाने के लिए पसीना बहाना पड़ा। छविनाथ यादव व गुलशन यादव से अकेले बंद कमरे में प्रतापगढ़ जनपद की राजनीति तथा नगर पंचायत के चुनाव पर गुफ्तगू करते हुए हालात की जानकारी ली। लगभग आधा घंटा रुकने के बाद वह अपने काफिले के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। चाचा शिवपाल सिंह यादव के जाने के बाद जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव व गुलशन यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि चाचा जी के आने से कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। समाजवादी परिवार में एका होने से कार्यकर्ता अब और मजबूती के साथ समाजवादी आंदोलन के लिए संघर्ष करने के लिए तत्पर हो गए हैं। दोनों नेताओं ने चाचा शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़े जनसैलाब के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। शिवपाल सिंह यादव के आने से आगामी नगर पंचायत चुनाव कुंडा मानिकपुर हीरागंज डेरवा में सपा प्रत्याशी के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना गए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राम अवध यादव काका मोबिन खान पूर्व प्रमुख समीम ऋषभ कुमार मधुकर सरोज प्रदीप सरोज वाशिक खान रमेश यादव रमेश मौर्य सुषमा पाल मनीष पाल विजयपाल अखिलेश यादव एडवोकेट राम सजीवन सरोज महाराज जी पुरुषोत्तम यादव नोखे लाल यादव नवल किशोर मौर्या भाई लाल यादव विपत्ति लाल यादव प्रेम सागर पाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
फोटो-कुंडा पहुंचने पर भीड़ का अभिवादन स्वीकार करते गुलशन यादव के साथ चाचा शिवपाल सिंह यादव
जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव के साथ गुफ्तगू करते चाचा शिवपाल सिंह यादव

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment