प्रयागराज। सिटी मोंटेसरी स्कूल स्टेशन रोड लखनऊ में आयोजित होने वाली कॉन्कर्ड इंटरनेशनल स्कूल (अंडर-19) बालक एवं बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा की (बालक एवं बालिका) फुटबॉल टीम घोषित कर दी गयी है I प्रतियोगिता 19 से 22 दिसंबर तक खेली जाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार इंद्रनील घोष टीम के मुख्य प्रशिक्षक, विक्रम सिंह एवं सौम्य सिंह सहायक प्रशिक्षक नियुक्त किये गए है। कुंदन सिंह टीम के कप्तान होंगे। चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग में शिवम् सिंह, शिवम् सरोज, आदित्य उपाध्याय, शिखर सिंह, वैभव शुक्ला, शुभांकर गिरी, नमन केसरवानी, विवेक कुमार सिंह, सागर प्रताप सिंह, अनुराग कुमार मौर्या, कुंदन सिंह (कप्तान), प्रखर त्रिपाठी, शिवेंद्र, आज़ाद पांडेय, अंश, वेदांत, विभु और अभिषेक शामिल किए गए हैं।
बालिका वर्ग में शामिल खिलाड़ियों में आंचल पटेल, सुलेखा, प्रीती यादव, सृष्टि, मुश्कान, सुष्मिता सिंह, आराधना, सुहानी, कोमल, शालिनी, खुशबू, दामिनी, कशिश, माया, प्रतिमा और आंचल शामिल की गई हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































