प्रयागराज। देव स्पोर्ट्स क्लब ने शशि द्विवेदी गर्ल्स एंड ब्वॉयज अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेडियम ब्वॉयज बी क्रिकेट क्लब को 254 रन से हराकर पूर्ण अंक हासिल किए है। विजेता टीम के अमितेश मिश्रा की शानदार पारी (90 रन, 77 गेंद, 16 चौके ) और दीप पांडेय की अचूक गेंदबाजी (2.3 – 1 – 5 – 5) कर अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल हुए।
मंगलवार को भवम मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देव स्पोर्ट्स क्लब ने 40 ओवर में 320 रन ( अमितेश मिश्रा 90, भवानी ओझा 63, नीरज 43 नाबाद, हार्दिक त्रिपाठी 32, प्रियांशु 11 रन, अनुराज सिंह 3/34, सूरज पटेल 3/72, हर्ष दुबे 1/38, विराट 1/49 ) बनाए। जवाब में स्टेडियम ब्वॉयज बी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 16.3 ओवर में केवल 66 रन ( सूरज पटेल 36 रन, दीप पांडेय 5/05, हार्दिक त्रिपाठी 2/07, प्रियांशु 2/32, नीरज 1/07 ) पर बिखर गई। मैच में सुधीर सोनकर व कमान उल्लाह ने अंपायरिंग और शक्तिजीत पटेल ने स्कोरिंग की।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































