सरायदली गांव में आयोजित की गई प्रतियोगिता
सृजना साहित्यिक संस्था उत्तरप्रदेश द्वारा विकास क्षेत्र सदर के सरायदली गांव में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। गौरतलब है कि साहित्यकार -शिक्षाविद् डॉ. दयाराम मौर्य ‘रत्न’ नई पीढ़ी के बहुमुखी विकास के लिए गांव में लगातार शिक्षण कर रहे हैं। सृजनशीलता कार्यशाला भी आयोजित करते हैं। बच्चों की उपलब्धि जानने के लिए परीक्षाएं भी कराई जाती हैं। इसी क्रम में लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नैंसी पाल ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान आयुष को तथा तृतीय स्थान श्रवण कुमार मौर्य को मिला। प्रश्नपत्र निर्माण तथा मूल्याकंन का कार्य डॉ. रत्न के निर्देशन में छात्र आदर्श ने किया। सभी को प्रशस्ति पत्र तथा आकर्षक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार वितरण करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार श्रीनाथ मौर्य ‘सरस’ ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिभा का विकास करती हैं। शिक्षण सबसे महान दान है। अध्यक्षता समाजसेवी प्रेमदास मौर्य ने किया तथा संचालन डॉ. दयाराम मौर्य’ रत्न’ द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनन्या पाण्डेय, सृष्टि, लक्ष्मी, जतिन, आरती, आकाश, जितेन्द्र कुमार मौर्य और अभिभावक वीरेन्द्र कुमार आदिक उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































