V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बकाया भुगतान के लिए आशा बहुओं ने किया हंगामा

सीएचसी मेजा में काम रोककर बीसीपीएम के खिलाफ की नारेबाजी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। स्वास्थ्य महकमे में फ्रंट वर्कर के रूप में काम करने आशा बहुएं अपने बकाये मानदेय सहित अन्य भुगतान को लेकर काम ठप कर सीएचसी मुख्यालय मेजा में जमकर हंगामा किया। बताया गया कि सितम्बर महीने से भुगतान बकाये के साथ राष्ट्रीय प्रोग्राम का भुगतान भी नही किया गया है। गुस्से में रही आशा बहुओं ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल भुगतान नही किया गया तो वह कामकाज रोक देंगी। आंदोलन की अगुवाई कर रही रेनू यादव और बीना गुप्ता ने कहा सीएचसी मेजा के अधीक्षक ओम प्रकाश और यहाँ तैनात बीसीपीएम सुमन कुशवाहा की उपेक्षा और उदासीनता की वजह से सितम्बर से अब तक का मानदेय भुगतान नही किया गया।रेनू यादव ने बताया कि 4 हजार रुपया बकाया है,कई बार अस्वासन के वावजूद यह भुगतान नही हो सका है।जानकारी दी गयी कि बीसीपीएम किरन कुशवाहा की कार्यशैली की वजह से यह भुगतान नही हो पाया है।आशाओं ने किरन कुशवाहा पर कई गम्भीर आरोप लगाए हैं।बताया गया कि आशाओं को वेवजह परेशान किया जा रहा है। रेनू यादव ने बताया कि बगैर चीख पुकार के किसी भी महीने का भुगतान नहीं होता है। आशा वीना गुप्ता ने कहा आशा बहु स्वास्थ्य महकमे के राष्ट्रीय प्रोग्राम से जुड़ी हैं। टीबी के मरीजों का सर्वे, फाइलेरिया, पोलियो सहित नसबन्दी के कार्यों में इनकी अहम भागीदारी है लेकिन क्षेत्र में काम करने जे वावजूद इसका भुगतान समय पर नही किया जाता है।विभिन्न बकाए का भुगतान यदि शीघ्र नहीं होता तो आशा बहुएं आगे काम नहीं कर पाएंगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सीएचसी मेजा में काम रोककर बीसीपीएम के खिलाफ की नारेबाजी
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। स्वास्थ्य महकमे में फ्रंट वर्कर के रूप में काम करने आशा बहुएं अपने बकाये मानदेय सहित अन्य भुगतान को लेकर काम ठप कर सीएचसी मुख्यालय मेजा में जमकर हंगामा किया। बताया गया कि सितम्बर महीने से भुगतान बकाये के साथ राष्ट्रीय प्रोग्राम का भुगतान भी नही किया गया है। गुस्से में रही आशा बहुओं ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल भुगतान नही किया गया तो वह कामकाज रोक देंगी। आंदोलन की अगुवाई कर रही रेनू यादव और बीना गुप्ता ने कहा सीएचसी मेजा के अधीक्षक ओम प्रकाश और यहाँ तैनात बीसीपीएम सुमन कुशवाहा की उपेक्षा और उदासीनता की वजह से सितम्बर से अब तक का मानदेय भुगतान नही किया गया।रेनू यादव ने बताया कि 4 हजार रुपया बकाया है,कई बार अस्वासन के वावजूद यह भुगतान नही हो सका है।जानकारी दी गयी कि बीसीपीएम किरन कुशवाहा की कार्यशैली की वजह से यह भुगतान नही हो पाया है।आशाओं ने किरन कुशवाहा पर कई गम्भीर आरोप लगाए हैं।बताया गया कि आशाओं को वेवजह परेशान किया जा रहा है। रेनू यादव ने बताया कि बगैर चीख पुकार के किसी भी महीने का भुगतान नहीं होता है। आशा वीना गुप्ता ने कहा आशा बहु स्वास्थ्य महकमे के राष्ट्रीय प्रोग्राम से जुड़ी हैं। टीबी के मरीजों का सर्वे, फाइलेरिया, पोलियो सहित नसबन्दी के कार्यों में इनकी अहम भागीदारी है लेकिन क्षेत्र में काम करने जे वावजूद इसका भुगतान समय पर नही किया जाता है।विभिन्न बकाए का भुगतान यदि शीघ्र नहीं होता तो आशा बहुएं आगे काम नहीं कर पाएंगी।

Leave a Comment