लोकमित्र ब्यूरो
लेड़ियारी (प्रयागराज)। विकास खंड कोरांव के पंचायत भवन बहरैचा मे सोमवार को क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक सपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान बहरैचा शंकर दयाल तिवारी ने की। उक्त बैठक मे तिवारी ने कहा कि यद्यपि भारतीय संविधान के संशोधन मे पंचायतों को महत्वपूर्ण अधिकार मिला है परन्तु प्रदेश सरकार इसके लिए अनदेखी करती चली आ रही है। चुनाव के समय प्रत्याशी लम्बे समय से वादे करने के बाद भूल जाते है। चुनाव मे प्रतिनिधि विधान सभा मे पंचायत राज व्यवस्था की लागू करने के लिए संघर्ष नही किया।क्षसरकार कागजी अधिकार मे प्रधानों को सीमित रखे हुए है।क्षप्रधान संघ लगातार प्रधानों को प्रशासनिक तथा वित्तीय अधिकार देने की बात करता रहा। भाजपा नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह एवं वर्तमान मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने प्रधान पंचायत मे की गई घोषणा को भी लागू नही की। प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपील किया कि जो प्रत्याशी पंचायत राज व्यवस्था को लागू की बात मानेगी आगामी चुनाव मे अपना मत दिया जाएगा। इस दौरान विनोद कुमार दुबे, प्रयाग सिंह चौहान, राम बली बिन्द, रवि सिंह, नीरज कुमार भुर्तिया, शशि कुशवाहा, राजेश सिंह चौहान, संजय मिश्रा आदि सैकड़ों की संख्या मे मौजूद रहे ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































