लीलापुर प्रतापगढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंधौर गांव में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र चमरूपुर शुक्लान में सात दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों द्वारा कुंडी का ताला तोड़कर इनवर्टर का बैटरा, गैस सिलेंडर, व कमरे में रखा नगदी व सोने-चांदी के आभूषण समेत हजारों का माल उड़ा ले गए ।वहां पर कार्यरत एएनम तारा देवी आवश्यक कार्य से बाहर गई थीं । सुबह पड़ोसियों को जानकारी होने पर उनके द्वारा तारा देवी को दूरभाष के जरिए जानकारी दी गई, वापस आकर तारा देवी ने क्षेत्रीय पुलिस को सूचना देने के साथ ही अज्ञात चोरों के खिलाफ लीलापुर थाने में तहरीर दी है ।इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक लीलापुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें