V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बदलते परिवेश और नयी शिक्षा नीति में शिक्षण के लिए टीएलएम है प्रासंगिक : अनूप कुमार यादव, प्रवक्ता

 शीतलागंज ( प्रतापगढ)। परिषदीय विघालयो के शिक्षकों का ब्लॉक संसाधन केन्द्र बाबा बेलखरनाथ धाम में मंगलवार को शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिक्षकों की प्रशिक्षक टीम द्वारा टीएलएम के निर्माण व उसकी विधियों के बाबत जानकारी दी गई।कार्यशाला का उद्घाटन बीईओ अनिल कुमार सिंह ने किया ।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि डायट प्रवक्ता एवं मेण्टर अनूप कुमार यादव ने कहा कि परिवेश की वस्तुओं से टीएलएम का निर्माण व उसके प्रदर्शन से बच्चों के बुद्धि कौशल का विकास तो होता ही है, साथ ही उन्हें अच्छी शिक्षा देने का यह एक रचनात्मक तरीका भी है। इस दौरान संदर्भदाता डॉ. विनोद त्रिपाठी ने कहा कि परिवेश की वस्तुओं का प्रयोग टीएलएम निर्माण के लिए बेहतर होता है। कारण ऐसी सामग्रियों से बच्चे भलीभांति परिचित होते हैं। उनकी सहायता से सामग्रियों का निर्माण करना और उसके सिद्धांत को बच्चे जल्दी व आसानी से सीख जाते हैं। परामर्शदाताओं ने उपस्थित शिक्षकों व शिक्षामित्रों को थर्माकोल, कैंची, पटरी, गोद, पेपर, पेंसिल, लकड़ी, चार्ट आदि के शंकु, घनाभ, सूर्यग्रहण, त्रिभुज, चर्तुभुज, फूलपत्तियां, पशु पक्षी आदि की आकृतियां बनाकर दिखाया। इसके बाद शिक्षकों शिक्षा मित्रों आदि ने शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण कर प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि द्वारा इसका सर्वेक्षण किया गया। कक्षाकक्ष में टीएलएम का प्रयोग कर शैक्षिक गुणवत्ता में संव‌र्द्धन करने के उद्देश्य से उक्त कार्यशालआ का आयोजन किपानी संस्थान के सहयोग से हुआ।
अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रमा शंकर शुक्ल व संचालन ब्लॉक मंत्री अजीत कुमार ने किया इस मौके पर प्रशिक्षक गोविन्द यादव, अनिल कुमार यादव, फरहान अहमद, प्रभात रंजन पाठक, प्रदीप विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, सुरेश यादव, राम सेवक पुष्पजीवी आदि विभिन्न विद्यालयों के  शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 शीतलागंज ( प्रतापगढ)। परिषदीय विघालयो के शिक्षकों का ब्लॉक संसाधन केन्द्र बाबा बेलखरनाथ धाम में मंगलवार को शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिक्षकों की प्रशिक्षक टीम द्वारा टीएलएम के निर्माण व उसकी विधियों के बाबत जानकारी दी गई।कार्यशाला का उद्घाटन बीईओ अनिल कुमार सिंह ने किया ।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि डायट प्रवक्ता एवं मेण्टर अनूप कुमार यादव ने कहा कि परिवेश की वस्तुओं से टीएलएम का निर्माण व उसके प्रदर्शन से बच्चों के बुद्धि कौशल का विकास तो होता ही है, साथ ही उन्हें अच्छी शिक्षा देने का यह एक रचनात्मक तरीका भी है। इस दौरान संदर्भदाता डॉ. विनोद त्रिपाठी ने कहा कि परिवेश की वस्तुओं का प्रयोग टीएलएम निर्माण के लिए बेहतर होता है। कारण ऐसी सामग्रियों से बच्चे भलीभांति परिचित होते हैं। उनकी सहायता से सामग्रियों का निर्माण करना और उसके सिद्धांत को बच्चे जल्दी व आसानी से सीख जाते हैं। परामर्शदाताओं ने उपस्थित शिक्षकों व शिक्षामित्रों को थर्माकोल, कैंची, पटरी, गोद, पेपर, पेंसिल, लकड़ी, चार्ट आदि के शंकु, घनाभ, सूर्यग्रहण, त्रिभुज, चर्तुभुज, फूलपत्तियां, पशु पक्षी आदि की आकृतियां बनाकर दिखाया। इसके बाद शिक्षकों शिक्षा मित्रों आदि ने शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण कर प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि द्वारा इसका सर्वेक्षण किया गया। कक्षाकक्ष में टीएलएम का प्रयोग कर शैक्षिक गुणवत्ता में संव‌र्द्धन करने के उद्देश्य से उक्त कार्यशालआ का आयोजन किपानी संस्थान के सहयोग से हुआ।
अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रमा शंकर शुक्ल व संचालन ब्लॉक मंत्री अजीत कुमार ने किया इस मौके पर प्रशिक्षक गोविन्द यादव, अनिल कुमार यादव, फरहान अहमद, प्रभात रंजन पाठक, प्रदीप विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, सुरेश यादव, राम सेवक पुष्पजीवी आदि विभिन्न विद्यालयों के  शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित थे।

Leave a Comment