V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डीपीआरओ के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

 जनपद के सफाई कर्मचारियों ने आज दिनांक 21.11. 2022 को आईटीआई कॉलेज के सामने एक अति आवश्यक बैठक किए, जिसमें सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । बैठक की अध्यक्षता बीएल पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष ने किया और संचालन का कार्य अनिल कुमार गौतम पूर्व जिला मंत्री ने किया। बीएल पटेल ने कहा कि जिस तरह से जनपद के सफाई कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण डीपीआरओ द्वारा किया गया उसके विरोध में आज सफाई कर्मचारियों की यह दशा- भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं । सूत्रों के मुताबिक आज वेतन बिल पर हस्ताक्षर करके ट्रेजरी में सफाई कर्मचारियों का वेतन लगाया गया है। डीपीआरओ के इस तानाशाही रवैया से जनपद के सफाई कर्मचारी काफी आक्रोशित हैं। शोषण करने की नियत से 7 ब्लॉकों के वेतन बिल पर भी हस्ताक्षर नहीं किए थे, जबकि सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य करते समय की फोटो भी भेजी गई थी और जनपद का हर कार्य सफाई कर्मचारियों से लिया भी जा रहा है। डीएम साहब की गाड़ी चलाने से लेकर चपरासी तक का कार्य सफाई कर्मचारियों से ही कराया जा रहा है। इसके बावजूद भी मांधाता और पट्टी ब्लॉक के वेतन बिल पर अभी भी हस्ताक्षर नहीं किया गया है। अनिल कुमार गौतम ने कहा कि सरकार का आदेश था कि दीपावली के पहले बोनस तथा अवशेष एरियर एवं वेतन दिया जाए लेकिन अभी तक पूरे जनपद के सफाई कर्मचारियों को एरियर भी नहीं दिया गया है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ गौतम ने बताया कि गौरा ब्लाक के सफाई कर्मचारियों द्वारा सामूहिक, सार्वजनिक कार्य करने के बावजूद भी अक्टूबर माह का लगभग 39 सफाई कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन रोका गया है। जबकि यह न्यायोचित नहीं है। पूर्व जिला प्रभारी नागोराव मधुकर ने कहा कि बाबा बेलखरनाथ धाम के लगभग 27 सफाई कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन छुट्टी के दिन रविवार को मौखिक ड्यूटी लगाकर वेतन आज तीन चार महीने से रोका गया है उनका इंक्रीमेंट भी अभी तक नहीं लग पाया है, संगठन इसकी घोर निंदा करता है। इसी तरह से विकासखंड शिवगढ़ का भी 4 सफाई कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन रोकने का आदेश किया गया है, जबकि चारों सफाई कर्मचारी भले ही टीम में नहीं गए थे लेकिन अपने राजस्व गांव में सफाई का कार्य कर रहे थे और उसका प्रमाण भी है। विकासखंड मांधाता के भी 17 सफाई कर्मचारियों का वेतन 1 दिन का रोकने का आदेश पारित हुआ है।अंत में बीएल पटेल ने आए हुए सभी सफाई कर्मचारियों का आभार प्रकट करते इसी तरह से संगठन का साथ देने का निवेदन भी किया ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 जनपद के सफाई कर्मचारियों ने आज दिनांक 21.11. 2022 को आईटीआई कॉलेज के सामने एक अति आवश्यक बैठक किए, जिसमें सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । बैठक की अध्यक्षता बीएल पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष ने किया और संचालन का कार्य अनिल कुमार गौतम पूर्व जिला मंत्री ने किया। बीएल पटेल ने कहा कि जिस तरह से जनपद के सफाई कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण डीपीआरओ द्वारा किया गया उसके विरोध में आज सफाई कर्मचारियों की यह दशा- भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं । सूत्रों के मुताबिक आज वेतन बिल पर हस्ताक्षर करके ट्रेजरी में सफाई कर्मचारियों का वेतन लगाया गया है। डीपीआरओ के इस तानाशाही रवैया से जनपद के सफाई कर्मचारी काफी आक्रोशित हैं। शोषण करने की नियत से 7 ब्लॉकों के वेतन बिल पर भी हस्ताक्षर नहीं किए थे, जबकि सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य करते समय की फोटो भी भेजी गई थी और जनपद का हर कार्य सफाई कर्मचारियों से लिया भी जा रहा है। डीएम साहब की गाड़ी चलाने से लेकर चपरासी तक का कार्य सफाई कर्मचारियों से ही कराया जा रहा है। इसके बावजूद भी मांधाता और पट्टी ब्लॉक के वेतन बिल पर अभी भी हस्ताक्षर नहीं किया गया है। अनिल कुमार गौतम ने कहा कि सरकार का आदेश था कि दीपावली के पहले बोनस तथा अवशेष एरियर एवं वेतन दिया जाए लेकिन अभी तक पूरे जनपद के सफाई कर्मचारियों को एरियर भी नहीं दिया गया है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ गौतम ने बताया कि गौरा ब्लाक के सफाई कर्मचारियों द्वारा सामूहिक, सार्वजनिक कार्य करने के बावजूद भी अक्टूबर माह का लगभग 39 सफाई कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन रोका गया है। जबकि यह न्यायोचित नहीं है। पूर्व जिला प्रभारी नागोराव मधुकर ने कहा कि बाबा बेलखरनाथ धाम के लगभग 27 सफाई कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन छुट्टी के दिन रविवार को मौखिक ड्यूटी लगाकर वेतन आज तीन चार महीने से रोका गया है उनका इंक्रीमेंट भी अभी तक नहीं लग पाया है, संगठन इसकी घोर निंदा करता है। इसी तरह से विकासखंड शिवगढ़ का भी 4 सफाई कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन रोकने का आदेश किया गया है, जबकि चारों सफाई कर्मचारी भले ही टीम में नहीं गए थे लेकिन अपने राजस्व गांव में सफाई का कार्य कर रहे थे और उसका प्रमाण भी है। विकासखंड मांधाता के भी 17 सफाई कर्मचारियों का वेतन 1 दिन का रोकने का आदेश पारित हुआ है।अंत में बीएल पटेल ने आए हुए सभी सफाई कर्मचारियों का आभार प्रकट करते इसी तरह से संगठन का साथ देने का निवेदन भी किया ।

Leave a Comment