V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जमीनी विवाद में प्रधानपति पर हमला, घायल

0 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। बहरिया थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में पानी की टंकी के लिए जमीन की पैमाइश करने के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान प्रधानपति गंभीररूप से घायल हो गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी अमृतलाल धोबी पुत्र स्व0 भगौती प्रसाद राजेपुर ग्राम सभा का प्रधानपति है। रविवार गांवसभा में पानी की टंकी के लिए लेखपाल के साथ जमीन की पैमाइश करवा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही नरेंद्र शर्मा पुत्र राम अधार शर्मा ने प्रधानपति को जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। इसके साथ ही नरेंद्र शर्मा ने प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, आदित्य प्रसाद और राजेंद्र प्रसाद के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे अमृतलाल धोबी के सिर में गंभीर चोटें आ गई और मौके पर ही लहूलुहान होकर अमृतलाल जमीन पर गिर गया। जिसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। वहीं, परिजनों ने घायल अमृतलाल को आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैलहा में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने अमृतलाल की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

0 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। बहरिया थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में पानी की टंकी के लिए जमीन की पैमाइश करने के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान प्रधानपति गंभीररूप से घायल हो गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी अमृतलाल धोबी पुत्र स्व0 भगौती प्रसाद राजेपुर ग्राम सभा का प्रधानपति है। रविवार गांवसभा में पानी की टंकी के लिए लेखपाल के साथ जमीन की पैमाइश करवा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही नरेंद्र शर्मा पुत्र राम अधार शर्मा ने प्रधानपति को जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। इसके साथ ही नरेंद्र शर्मा ने प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, आदित्य प्रसाद और राजेंद्र प्रसाद के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे अमृतलाल धोबी के सिर में गंभीर चोटें आ गई और मौके पर ही लहूलुहान होकर अमृतलाल जमीन पर गिर गया। जिसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। वहीं, परिजनों ने घायल अमृतलाल को आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैलहा में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने अमृतलाल की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment