लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। इफको के गढ़ में इन दिनों जहां किसानो की जरूरतें बढी है वही उर्वरक का टोटा पड़ गया है। बता दे केंद्र से लेकर प्रदेश की सरकार किसानों की आय दो गुना करने के लिए खूब ढिढोरा पीट रही है किंतु स्थानीय स्तर पर जमीनी हकीकत कुछ अलग ही दिखाई देती है। आलू, गेंहू और सरसो आदि की बुआई के लिए किसानों को इफको किसान सेवा केंद्र पर उर्वरक नही मिल पा रही है। जबकि इफको उर्वरक जगत की सबसे बड़ी जानी मानी कांपनी कहलाती है। यह प्रदेश से लेकर देश भर में हजारों किसान सहकारी समितियां खोल रखी हैं। यही नहीं यह कंपनी इफको फूलपुर के अपने कैंपस में इफको किसान सेवा केंद्र के नाम से खुद एक केंद्र खोल रखी है। जहां से हजारों किसानों को हमेशा खाद मिलती थी, किंतु इन दिनों इफको के गढ़ में भी उर्वरक का टोटा हो गया है। विगत कई दिनों से किसान खाद के लिए परेशान है। आए दिन किसान उक्त केंद्र पर पहुंच कर खाद के लिए पूछते है किंतु उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। जिससे मायूस होकर किसान वापस लौट जा रहे हैं। यही नहीं सैकड़ों किसान इफको को कोस रहे है कि देश विदेश में उर्वरक उपलब्ध कराने वाली इफको कम्पनी आज क्षेत्र के किसानों खाद नहीं दे पा रही है। जिससे मजबूर होकर बिना उर्वरक के आलू,गेंहू, मटर और सरसों आदि की बुआई कर रहे है। इससे किसानों में गहरा आक्रोश है। इस संबंध में इफको किसान सेवा केंद्र प्रभारी कृपा शंकर पांडेय से पूछने पर उन्होंने बताया कि केंद्र पर डी ए पी खाद खत्म है। किसान आए दिन खाद के लिए परेशान है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें