लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। सड़क सुरक्षा एवं यातायात माँह को लेकर शंकरगढ़ कैथा लखनपुर में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों को यातायात के नियमों की अहम जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बारा एवं थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ ने पाठशाला चलाई एवं बच्चों को जागरूक किया।
बता दें कि सरकार द्वारा नवंबर माह को यातायात माह घोषित किया गया है। ऐसे में यातायात विभाग व पुलिस विभाग द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम चलाकर जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शंकरगढ़ के सेंट जोसेफ स्कूल में थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह व क्षेत्रधिकारी बारा संत लाल सरोज ने पाठशाला चलाते हुए बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग यातायात के नियमों का अनुसरण एवं पालन करें एवं अपने परिजनो, पास पडोस के लोगो को जागरूक करे। उन्होंने बतायाकि जब भी घर से दो पहिया वाहन से निकले तो हेलमेट का प्रयोग जरूर करें, चार पहिया वाहन चलाते वा बैढने वाले लोग सीट बेल्ट जरूर लगायें। गाडी हमेसा अपने साईड चलाएं। रोड क्रास करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग जरूर करें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग कतई न करें और दो पहिया वाहन मे तीन लोग न बैठें। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जोसेफ रवि वा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































