V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तीन दिनों से गायब महिला का शव खेत में गड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प

लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। फूलपुर थाना अंतर्गत हल्का नंबर 3 खंसार गांव की तीन दिनो से गायब एक महिला का शव मंगलवार को एक खेत में गड़ा हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर थाने उठा लाई। बताया जाता है कि उक्त गॉव निवासिनी संगीता देवी 42 वर्ष पत्नी राम बहादुर गत 13 नवंबर को रात 2 बजे घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। परिजनों ने हर सम्भावित ठिकानों पर तलाश किया लेकिन कुछ पता न चला। संगीता देवी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई थी।
मंगलवार सुबह राम बहादुर के खेत में दक्षिण दिशा की ओर कुत्ते कुछ खोद रहे थे। जिससे आशंका वश वहां पहंुचे लोगो ने देखा तो महिला का चेहरा नजर आया। फिर क्या था ? गांव में जंगल की आग की तरह खबर फैल गई। फूलपुर पुलिस को सूचना मिली तो इस्पेक्टर यशपाल सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहंुच कर शव को बाहर निकलवाया। जिसकी शिनाख्त संगीता पत्नी राम बहादुर के रूप में हुई। कब्र से 5 फीट की दूरी पर मृतक का ससुर बलकरन पाही बनाकर लेटता है, परंतु इतनी बड़ी घटना उसके पास कैसे अंजाम दी गई कि उसे पता तक न चला। बताया जाता है कि संगीता का पति शराबी है और शराब का अवैध कारोबार भी करता था। बड़ा लड़का संजय परदेश रहता है और छोटा लड़का बबलू घर पर। उसके दो बेटियों में एक अविवाहित है। फिलहाल इस्पेक्टर फूलपुर यशपाल सिंह ने महिला की लाश मिट्टी से निकलवा कर किट में रखवा कर थाने भेजा। उन्होंने बताया कि हर संभव प्रयास करूंगा कि हत्या का राजफाश हो। जल्द ही हम लोग तह तक पहुंच जाएंगे। जो भी संगीता की हत्या में दोषी होगा बक्सा नहीं जाएगा। इस मौके पर गांव के प्रधान मुकेश कुमार मौके पर मौजूद थे। मृतका का मायका भीती प्रतापगढ़ है, वहां से उसके घर वाले आ गए थे। जो दहाड़े मार कर रो रहे थे और इंस्पेक्टर फूलपुर से जल्द ही खुलासा करने का अनुरोध किया। बहरहाल पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर (प्रयागराज)। फूलपुर थाना अंतर्गत हल्का नंबर 3 खंसार गांव की तीन दिनो से गायब एक महिला का शव मंगलवार को एक खेत में गड़ा हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर थाने उठा लाई। बताया जाता है कि उक्त गॉव निवासिनी संगीता देवी 42 वर्ष पत्नी राम बहादुर गत 13 नवंबर को रात 2 बजे घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। परिजनों ने हर सम्भावित ठिकानों पर तलाश किया लेकिन कुछ पता न चला। संगीता देवी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई थी।
मंगलवार सुबह राम बहादुर के खेत में दक्षिण दिशा की ओर कुत्ते कुछ खोद रहे थे। जिससे आशंका वश वहां पहंुचे लोगो ने देखा तो महिला का चेहरा नजर आया। फिर क्या था ? गांव में जंगल की आग की तरह खबर फैल गई। फूलपुर पुलिस को सूचना मिली तो इस्पेक्टर यशपाल सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहंुच कर शव को बाहर निकलवाया। जिसकी शिनाख्त संगीता पत्नी राम बहादुर के रूप में हुई। कब्र से 5 फीट की दूरी पर मृतक का ससुर बलकरन पाही बनाकर लेटता है, परंतु इतनी बड़ी घटना उसके पास कैसे अंजाम दी गई कि उसे पता तक न चला। बताया जाता है कि संगीता का पति शराबी है और शराब का अवैध कारोबार भी करता था। बड़ा लड़का संजय परदेश रहता है और छोटा लड़का बबलू घर पर। उसके दो बेटियों में एक अविवाहित है। फिलहाल इस्पेक्टर फूलपुर यशपाल सिंह ने महिला की लाश मिट्टी से निकलवा कर किट में रखवा कर थाने भेजा। उन्होंने बताया कि हर संभव प्रयास करूंगा कि हत्या का राजफाश हो। जल्द ही हम लोग तह तक पहुंच जाएंगे। जो भी संगीता की हत्या में दोषी होगा बक्सा नहीं जाएगा। इस मौके पर गांव के प्रधान मुकेश कुमार मौके पर मौजूद थे। मृतका का मायका भीती प्रतापगढ़ है, वहां से उसके घर वाले आ गए थे। जो दहाड़े मार कर रो रहे थे और इंस्पेक्टर फूलपुर से जल्द ही खुलासा करने का अनुरोध किया। बहरहाल पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है।

Leave a Comment