प्रयागराज। प्रयागराज व्यापार मंडल के चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने मेजा व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा को जिला वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त किया। सुशांत केसरवानी ने बतलाया की अखिलेश मिश्रा यमुनापार ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के भी अध्यक्ष है। इनका व्यापारी राजनीत में लंबा इतिहास है। साथ ही साथ अभी तक श्री अखिलेश मिश्रा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री पद पर भी कार्य कर रहे थे। जहां से इन्होंने इस्तीफा दे कर प्रयागराज व्यापार मंडल में पद ग्रहण किया है।
अखिलेश मिश्रा को बधाई देने वालो में संरक्षक राम जी केसरवानी, वरिष्ठ सलाहकार आनंद जी टंडन, जिला प्रभारी राजकुमार केसरवानी, कृष्ण मोहन गुप्ता, सुरेश चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पांडे, बबलू केसरवानी जारी, अरविंद केसवानी लेडिहारी, दीप चंद्र जसरा, संजय अग्रहरी हंडिया, रंजीत केसरवानी शिवगढ़, अश्वनी जैन कोहडार, प्रमोद पटेल लालतारा, सुशील जयसवाल, रोशनी अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































