यातायात पुलिस प्रयागराज, साइबर अपराध थाना पुलिस प्रयागराज परिक्षेत्र एवं जिला अपराध निरोधक समिति प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में यातायात जागरूकता एवं साइबर जागरूकता कार्यशाला संपन्न
प्रयागराज। यातायात पुलिस प्रयागराज, साइबर अपराध थाना प्रयागराज परिक्षेत्र एवं जिला अपराध थाना प्रयागराज परिक्षेत्र एवं अपराध निरोधक समिति प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में नवंबर यातायात माह 2022 के संबंध में आज यातायात जागरूकता कार्यशाला तथा साइबर अपराध से बचाव हेतु साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन महिला ग्राम इंटर कॉलेज सूबेदारगंज प्रयागराज में हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता यादव एवं यातायात उप निरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पित के पश्चात हुआ। जय प्रताप सिंह द्वारा साइबर अपराध से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी बताए, और भविष्य में साइबर अपराध से सावधान रहने के लिए बताए और यातायात जागरूकता कार्यशाला में यातायात उपनिरीक्षक द्वारा छात्राओं और समस्त विद्यालय के स्टाप को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने ,नशा करके वाहन नही चलाने, रेड लाइट का उलंघन ना करने, बाइक पर तीन सवारी ना बैठे के प्रति जागरूक किए। जेल पर्वेक्षक एवं सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी अतिथियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किये।
कार्यक्रम में साइबर अपराध थाना से महेंद्र पाठक, पंकज कुमार, अपराध निरोधक समिति प्रयागराज से प्रशांत सिंह, विपिन कुशवाहा, सुश्री शिवा त्रिपाठी, प्रकाश, सागर, संदीप कुशवाहा, समेत इत्यादि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































