V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नई पीढ़ी को प्र‍कृति बचाने के लिए प्रेरित करना होगाः राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

प्रयागराज। ज्वाला देवी इंटर कालेज में शुरू हुए संस्कृति महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन शनिवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। उन्होंने राष्ट्र जागरण और देश के नवनिर्माण में विद्याभारती की भूमिका को विस्तार से बताया। राज्यपाल ने कहा कि कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था का लक्ष्य देश को विश्वगुरु बनाना है। इसके लिए संस्कारों को जागृत कर बच्चों को ज्ञानवान बनाना होगा। राज्‍यपाल बोलीं कि प्रकृति को बचाने के लिए नई पीढ़ी को भी प्रेरित करने का कार्य हम सब को करना होगा। शिक्षकों को चाहे वह स्कूल के हों, कालेज के हों या विश्व विश्वविद्यालय स्तर के सभी को बाहर निकलकर गांव तक पहुचना होगा। गांवों को गोद लेना होगा। वहां की जरूरतों को समझ कर उनके अनुसार संसाधनों का विकास भी करना होगा। विश्वविद्यालयों में जो ड्रोन बन रहे हैं, उन्हें शोकेश से बाहर निकालकर गांव तक, आम जन तक पहचाना होगा। उनका प्रयोग कृषि को बेहतर करने के लिए करना होगा तभी हमारे विज्ञान की सार्थकता है और हम विश्वगुरु बन पाएंगे।शहर के ज्वाला देवी इंटर कालेज में विद्या भारती की ओर से अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ किया। इस महोत्‍सव में देश भर से करीब 300 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिताएं भी होंगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। ज्वाला देवी इंटर कालेज में शुरू हुए संस्कृति महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन शनिवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। उन्होंने राष्ट्र जागरण और देश के नवनिर्माण में विद्याभारती की भूमिका को विस्तार से बताया। राज्यपाल ने कहा कि कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था का लक्ष्य देश को विश्वगुरु बनाना है। इसके लिए संस्कारों को जागृत कर बच्चों को ज्ञानवान बनाना होगा। राज्‍यपाल बोलीं कि प्रकृति को बचाने के लिए नई पीढ़ी को भी प्रेरित करने का कार्य हम सब को करना होगा। शिक्षकों को चाहे वह स्कूल के हों, कालेज के हों या विश्व विश्वविद्यालय स्तर के सभी को बाहर निकलकर गांव तक पहुचना होगा। गांवों को गोद लेना होगा। वहां की जरूरतों को समझ कर उनके अनुसार संसाधनों का विकास भी करना होगा। विश्वविद्यालयों में जो ड्रोन बन रहे हैं, उन्हें शोकेश से बाहर निकालकर गांव तक, आम जन तक पहचाना होगा। उनका प्रयोग कृषि को बेहतर करने के लिए करना होगा तभी हमारे विज्ञान की सार्थकता है और हम विश्वगुरु बन पाएंगे।शहर के ज्वाला देवी इंटर कालेज में विद्या भारती की ओर से अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तीन दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का शुभारंभ किया। इस महोत्‍सव में देश भर से करीब 300 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिताएं भी होंगी।

Leave a Comment