V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कोरो राघवपुर ग्राम सभा में हुई खुली बैठक

 जाना बाजार- अयोध्या। कोरो राघवपुर ग्राम सभा में खुली बैठक के आयोजन के दौरान ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों की जानकारी ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा जनता को दी गई । बैठक में मौजूद जनता की शिकायतों को सुनकर जल्द ही निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया । खुली बैठक के दौरान ही ग्राम प्रधान द्वारा मौजूद 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुषों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया । शुक्रवार को विकासखंड तारुन की ग्राम सभा कोरो राघवपुर के लालशाह दादा देवस्थान पर ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधान रुचि सिंह ग्राम सचिव कर्मराज, लेखपाल उमेश राणा ने मौजूद ग्रामीणों को ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों के विषय में जानकारी दिया । मौजूद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह ने बताया कि ग्राम सभा में 8 जगहों पर इंटरलॉकिंग कार्य, 33 लाख अनुमानित लागत से मिनी स्टेडियम, 47 विधवा दिव्यांग वृद्धा पेंशन, 36 राशन कार्ड नाली निर्माण कार्य 56 शौचालय सहित शादी अनुदान में 3 पात्रों को लाभ दिलाया गया है तो वहीं पांच का स्वीकृत के लिए भेजा गया है । साथ ही एमएलसी कोटे से राम जी की दुकान से रामजन्म सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य भी स्वीकृत कराया गया है । वहीं बैठक में मटियरवा निवासी नाथे निषाद पुत्र श्रीपति निषाद आवास की मांग, त्रिलोकीनाथ पुत्र आसाराम बेसिक विद्युत पोल और खड़ंजा लगाने की मांग, विमलावती पत्नी स्वर्गीय राम बहादुर सिंह आवास की मांग, स्वामीनाथ यादव पुत्र ब्रह्मा दिन आवास की मांग चंपावती पत्नी पुन्नवासी पेंशन की मांग सहित ग्रामीणों ने अपनी अपनी मांगों को बैठक के दौरान रखा । जिस पर उपस्थित ग्राम सचिव कर्मराज ने उन्हें जांच उपरांत लाभ देने का आश्वासन किया । बैठक के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह ने ग्राम सभा के 170 बुजुर्ग महिला पुरुषों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान किया । बैठक में सुरेश सिंह सेठ, सभाजीत सिंह, शेर बहादुर सिंह, रामभेज, अवधेश प्रताप सिंह, सुरेश मिश्रा, अद्या सिंह, गया प्रसाद मिश्रा, जमुना यादव कृष्ण कुमार गिरी, विरेन्द्र सिंह, यशवीर सिंह, अरुण पांडेय, अमर बहादुर सिंह, लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा, मनोज सिंह, अमर बहदुर सिंह, रघुवीर सिंह, मालती सिंह, देवपति, विमला सहित ग्रामीण पुरुष महिलाएं उपस्थित रहीं ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 जाना बाजार- अयोध्या। कोरो राघवपुर ग्राम सभा में खुली बैठक के आयोजन के दौरान ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों की जानकारी ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा जनता को दी गई । बैठक में मौजूद जनता की शिकायतों को सुनकर जल्द ही निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया । खुली बैठक के दौरान ही ग्राम प्रधान द्वारा मौजूद 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुषों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया । शुक्रवार को विकासखंड तारुन की ग्राम सभा कोरो राघवपुर के लालशाह दादा देवस्थान पर ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधान रुचि सिंह ग्राम सचिव कर्मराज, लेखपाल उमेश राणा ने मौजूद ग्रामीणों को ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों के विषय में जानकारी दिया । मौजूद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह ने बताया कि ग्राम सभा में 8 जगहों पर इंटरलॉकिंग कार्य, 33 लाख अनुमानित लागत से मिनी स्टेडियम, 47 विधवा दिव्यांग वृद्धा पेंशन, 36 राशन कार्ड नाली निर्माण कार्य 56 शौचालय सहित शादी अनुदान में 3 पात्रों को लाभ दिलाया गया है तो वहीं पांच का स्वीकृत के लिए भेजा गया है । साथ ही एमएलसी कोटे से राम जी की दुकान से रामजन्म सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य भी स्वीकृत कराया गया है । वहीं बैठक में मटियरवा निवासी नाथे निषाद पुत्र श्रीपति निषाद आवास की मांग, त्रिलोकीनाथ पुत्र आसाराम बेसिक विद्युत पोल और खड़ंजा लगाने की मांग, विमलावती पत्नी स्वर्गीय राम बहादुर सिंह आवास की मांग, स्वामीनाथ यादव पुत्र ब्रह्मा दिन आवास की मांग चंपावती पत्नी पुन्नवासी पेंशन की मांग सहित ग्रामीणों ने अपनी अपनी मांगों को बैठक के दौरान रखा । जिस पर उपस्थित ग्राम सचिव कर्मराज ने उन्हें जांच उपरांत लाभ देने का आश्वासन किया । बैठक के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह ने ग्राम सभा के 170 बुजुर्ग महिला पुरुषों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान किया । बैठक में सुरेश सिंह सेठ, सभाजीत सिंह, शेर बहादुर सिंह, रामभेज, अवधेश प्रताप सिंह, सुरेश मिश्रा, अद्या सिंह, गया प्रसाद मिश्रा, जमुना यादव कृष्ण कुमार गिरी, विरेन्द्र सिंह, यशवीर सिंह, अरुण पांडेय, अमर बहादुर सिंह, लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा, मनोज सिंह, अमर बहदुर सिंह, रघुवीर सिंह, मालती सिंह, देवपति, विमला सहित ग्रामीण पुरुष महिलाएं उपस्थित रहीं ।

Leave a Comment