लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज । राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मीणा से मुलाकात करके नगर निगम के ठेकेदार द्वारा जानसनगंज, घंटाघर, बजाजा पट्टी, जीरो रोड व विवेकानंद मार्ग से दो पहिया वाहन को न उठाने की मांग किया हैं व्यापारियों की बात मानते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से नगर आयुक्त नगर निगम से बात करते हुए उस पर रोक लगवाई। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने बताया कि पूरे जिले से छोटे छोटे व्यापारी शाहगंज इलेक्ट्रॉनिक मार्केट घंटाघर चौक से थोक सामान लेने के लिए आते हैं और नगर निगम के ठेकेदार द्वारा उनकी गाड़ियों को उठाकर ले जाते हैं और प्रत्येक से 500 से 700 रूपये वसूल करते हैं। जिसका विरोध व्यापार मंडल करता है। नगर आयुक्त, महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता से व्यापार मंडल ने यह मांग किया है कि ठीके को निरस्त करते हुए व्यापारियों को राहत देने का काम करें और वाहन उठने से आम नागरिक, महिलाओ और व्यापारी काफी परेशान होते है और चौक आने से घबराते हैं। जिससे दुकान दारी में काफी असर पड रहा है। दिवाली, धनतेरस का त्यौहार सर पर है। शुक्रवार को नगर पुलिस अधीक्षक से मिलने वालों में राष्ट्रीय युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सैफ अहमद, संपूर्ण चौक उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो0 आसिफ, उपाध्यक्ष आशु टंडन, इरशाद अहमद , हरेंद्र सिंह लाली सरदार आदि मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें