लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाते समय एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर आशा ने 108 एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। मरीज को लेकर सीएचसी शंकरगढ़ जा रहे थे महिला ने रास्ते मे ही बच्चे को जन्म दिया। बता दे की थाना क्षेत्र की छीपिया निवासी पूजा देवी पत्नी सीधमनी को बृहस्पतिवार को दोपहर में प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिससे छीपिया की आशा अनारकली देवी ने 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी। तत्पश्चात 15 मिनट बाद एंबुलेंस पूजा के घर पहुंच गयी। पूजा को एम्बुलेंस से लेकर सीएचसी शंकरगढ़ जा रहे थे की गाढ़ा कटरा गांव के समीप ही पूजा को प्रसव पीड़ा बहुत बढ़ गई। तब 108 एंबुलेंस के ई एम टी मनोज कुमार और पायलट महेश कुमार यादव ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक लिया। अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए ई एम टी मनोज कुमार ने गांव की आशा अनारकली देवी के सहयोग से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। बाद में महिला को सीएचसी शंकरगढ़ में भर्ती कराया गया जहां स्टाफ नर्स ने बताया जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। पूजा के घर वालों ने एंबुलेंस के स्टाफ की बड़ी सराहना की और धन्यवाद दिया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































