लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की सफलता प्राप्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देश में जनपद में वांछित वारंटी वा अपराधियों की धरपकड़ के संदर्भ में आज शंकरगढ़ पुलिस में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि पंकज सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी पूरे गंगाछ थाना शंकरगढ़ व धर्मपाल सिंह पुत्र देवमन सिंह निवासी उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व मे शंकरगढ थाना मे मुकदमा दर्ज था जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। उसी क्रम में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































