V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

माधव ज्ञान केंद्र इंका के छात्र छात्रा बने एसडीएम,छाई खुशी

लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। माधव ज्ञान केंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज नैनी प्रयागराज के पूर्व छात्र विवेक सिंह जिन्होंने विद्यालय से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी एवम उनकी बहन संध्या सिंह ने 2018 में विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, इन दोनों विद्यार्थियों ने प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक का शिक्षण विद्यालय से ग्रहण किया। दोनों ने यू पी पी सी एस 2021 में क्रमश 8 एवं 12 वीं रैंक अर्जित कर विद्यालय, परिवार एवं शहर का नाम रोशन किया इनकी इस सफलता पर पूरा विद्यालय परिवार प्रसन्न है और शुभकामनाएं देता है। उक्त परिवार तेंदुआ खुर्द ग्राम व मेजा पोस्ट के निवासी हैं ,नैनी में पूराफ़तेह मोहम्मद अंबेडकर नगर नैनी प्रयागराज में भाई बहन रहकर माधव ज्ञान केंद्र से अपनी शिक्षा ग्रहण की।इनके पिता एक साधारण किसान व माता जी स्वयं के विद्यालय में प्रधानाचार्य की भूमिका का निर्वाहन सफलतापूर्वक कर रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी ने दोनो सफल भाई बहन और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। माधव ज्ञान केंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज नैनी प्रयागराज के पूर्व छात्र विवेक सिंह जिन्होंने विद्यालय से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी एवम उनकी बहन संध्या सिंह ने 2018 में विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, इन दोनों विद्यार्थियों ने प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक का शिक्षण विद्यालय से ग्रहण किया। दोनों ने यू पी पी सी एस 2021 में क्रमश 8 एवं 12 वीं रैंक अर्जित कर विद्यालय, परिवार एवं शहर का नाम रोशन किया इनकी इस सफलता पर पूरा विद्यालय परिवार प्रसन्न है और शुभकामनाएं देता है। उक्त परिवार तेंदुआ खुर्द ग्राम व मेजा पोस्ट के निवासी हैं ,नैनी में पूराफ़तेह मोहम्मद अंबेडकर नगर नैनी प्रयागराज में भाई बहन रहकर माधव ज्ञान केंद्र से अपनी शिक्षा ग्रहण की।इनके पिता एक साधारण किसान व माता जी स्वयं के विद्यालय में प्रधानाचार्य की भूमिका का निर्वाहन सफलतापूर्वक कर रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी ने दोनो सफल भाई बहन और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Comment