प्रयागराज। आज नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2022 का आयोजन जिला पंचायत परिसर सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिनेश उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। केंद्र की जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों एवं निर्णायक मंडल सदस्यों का स्वागत करते केंद्र की गतिविधियों व जिला युवा उत्सव 2022 के कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की थीम राष्ट्रीय एकता एवं एकजुटता रही। मुख्य अतिथियों का स्वागत गान सुश्री समीक्षा द्वारा मनमोहक ढंग से किया गया। कार्यक्रम में कुल 6 गतिविधियां युवा भाषण, युवा संवाद, युवा कलाकृति पेटिंग, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, काव्य लेखन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। निर्णायक मंडली सदस्यों डॉक्टर मंजू सिंह, चित्रा पांडेय, वंदना पांडेय, कमलेश दुबे, मानस सांकृत्यायन, ओम प्रकाश मिश्र, चंद्रमणि मिश्र, महेश द्विवेदी, रमाशंकर शुक्ला, राजेंद्र त्रिपाठी, डा० संगीता, डा० अनुभा श्रीवास्तव, प्रो० संतोष , यूथ कॉर्नर मैगजीन के संपादक बृजेश पाठक एवं किंजल, शरद मालवीय ने अलग अलग विधाओं पर अंक प्रदान करते हुए विजेता घोषित किए। समापन समारोह में प्रयागराज की सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये तथा स्वागत गान की समीक्षा की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए आशीर्वचन दिए। सांसद को नमामि गंगे की जिला परियोजना अधिकारी एषा सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रमणि मिश्र ने किया, मंच व्यवस्था में गुलाब शुक्ला एवं राम अवध कुशवाहा ने भूमिका अदा की। स्वयं सेवकों अमन, रितिका, निर्मल, गुड़िया, हिमांशु, कुलदीप, बल्लभ, रोशनी, अंजू,रोहित , कुलदीप ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































