कई मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रयागराज। सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत से मिलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर प्रयागराज में गौहनिया पहुंचे। वह एक घंटे से अधिक समय तक संघ विचार परिवार के साथ रहे। संघ प्रमुख से मिलने के लिए मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे गौहनिया पहुंचे। फिर 1.50 बजे लखनऊ रवाना हो गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत से मिलने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार दोपहर प्रयागराज में गौहनिया पहुंचे। सीएम का हेलीकाप्टर वात्सल्य परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरा। मुख्यमंत्री का वात्सल्य के निदेशक डा. नीरज अग्रवाल, डा. कीर्तिका अग्रवाल, डा. पार्थ अग्रवाल ने स्वागत किया। हेलीपैड से वह कार में संघ प्रमुख के शिविर में पहुंचे। मुख्यमंत्री पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत से भेंट किया फिर उनके साथ ही संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, भैया जी जोशी, डा. कृष्ण गोपाल, रामलाल, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रांत प्रचारक रमेश जी से मुलाकात की। इस दौरान महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी की गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने संघ प्रमुख मोहन भागवत और संघ पदाधिकारियों के साथ भोजन भी किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































