जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहें थे बच्चा बैंक के छात्र
मदद को आगे आए मेडिकल कालेज के फिजिशियन मनोज खत्री
प्रतापगढ़। जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे गरीब और जरूरतमंद छात्रों की मदद को मेडिकल कालेज के वरिष्ठ फिजिशियन डाक्टर मनोज खत्री आगे आए हैं। उन्होंने बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के निशुल्क सेंटर पर पढ़ रहे छात्रों को बैठने के लिए डेस्क बेंच और टीचरों के लिए फर्नीचर खरीद कर दिया है। दीवाली से पहले ऐसा तोहफा पाकर सभी बड़े खुश हैं। अब उन्हें जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी होगी। गरीब छात्रों की शिक्षा में कोई कमी न रह जाए। उनका भविष्य उज्ज्वल हो। उसके लिए बच्चा है फ्रेंड्स ग्रुप और उसके सहयोगियों ने मिलकर भंगवा गांव में एक फ्री स्टडी सेंटर की स्थापना की है। जिसमें क्लास छह से बारह तक के जरूरतमंद छात्रों को फ्री में शिक्षा दी जा रही है। सेंटर के प्रिंसिपल शनि सरोज ने बताया कि फर्नीचर का अभाव था। छात्र जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। ठंडी के मौसम में काफी दिक्कत आती है। इसकी जानकारी फिजिशियन मनोज खत्री को हुई। उन्होंने छात्रों के बैठने और लिखने के लिए डेस्क बेंच दान किया है। इसके अलावा पढ़ाने वाले शिक्षकों के बैठने के लिए अलग से कुर्सी और मेज भिजवाई है। अब बच्चे उसी पर बैठकर पढ़ाई शुरु कर दिए हैं। नैतिक, रागिनी और निखिल समेत सभी छात्र और छात्राओं का कहना है कि डाक्टर मनोज खत्री उनके लिए मसीहा बनकर आए। दीवाली पर तोहफा पाकर सभी बहुत खुश हैं।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































