भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, 9 बार के विधायक, दो बार लोकसभा सदस्य और वर्तमान में राज्यसभा सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री मलिकार्जुन खड़गे जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रतापगढ़ में जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामना दिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मलिकार्जुन खड़गे जी के प्रस्तावक बन उत्तर प्रदेश में चुनाव सारथी के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी जी एवं नेता विधानमंडल दल यूपी आराधना मिश्रा जी ने अपने अनुभव एवं चुनावी कौशल के साथ इनके पक्ष में मतदान करवाया उसके लिए नेताद्वय को बधाई जिलाध्यक्ष डॉ• लालजी त्रिपाठी ने कहा स्वस्थ लोकतंत्र में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा ही सम्मान व पालन करती रही और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में पूरे देश में कांग्रेस मजबूत होकर आगे बढ़ेगी और आगामी विधानसभाओं एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी ऐसा सभी कांग्रेसियों का विश्वास है। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के पूर्व के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अली ने निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी और उनके कुशल मार्गदर्शन में कांग्रेसी विचारधारा को आगे ले जाते हुए पार्टी का विस्तार होगा। पूर्व प्रत्याशी सदस्य, पीसीसी सदस्य डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली रहे कि इस चुनाव में शीर्ष नेतृत्व को चुनने का अवसर मिला हम अपने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे जी को बधाई देते हैं और उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगामी होने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ जीत कर विभिन्न राज्यों के और 2024 के चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सफलता प्राप्त करेंगे।पीसीसी सदस्य डॉ प्रशांत देव शुक्ला ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे जी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न हुआ ऐसा उदाहरण देश में किसी दूसरे राजनीतिक दल के द्वारा प्रस्तुत कभी नहीं किया गया, इसके लिए निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने दो बार केंद्र में सरकार बनाई उसके प्रति आभार जताया। सेवादल अध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके 52 साल के राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा जिससे संगठन की ताकत मजबूत होगी और पार्टी आने वाले सभी चुनाव में अपना परचम लहरायेगी। पीसीसी सदस्य, पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथगंज प्रशांत सिंह ‘प्रिंशु’ ने कहा बाबू जगजीवन राम जी के बाद दूसरा दलित राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी को मिला है महात्मा गांधी जी की सोच थी की कांग्रेस का अध्यक्ष दलित हो, जो आज दूसरी बार उनकी सोच को कांग्रेस पार्टी ने साकार किया है। कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी ने मलिकार्जुन खड़गे जी को बधाई देते हुए कहां की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे देश में नौजवान युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नेताओं के समन्वय के साथ पार्टी अपनी उच्च स्थान के साथ अपने सभी लक्ष्यों को अवश्य प्राप्त करेगी। इस मौके पर राम रतन तिवारी, डॉ अजय सिंह, पशुपति उपाध्याय, फतेह बहादुर सिंह,आशुतोष तिवारी, शशांक, जयकरन वर्मा, श्याम शंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...
डॉ• लालजी त्रिपाठी
अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़
Attachments area



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































