यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट
प्रयागराज। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल (बीवीपीएस) ने दौलत हुसैन क्रिकेट क्लब को 21 रन से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। इस जीत में मैन ऑफ द मैच रुद्र प्रताप की उम्दा गेंदबाजी (5-0-27-3) और यश जायसवाल (51) व अनिकेत कुमार (47) की पारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डीएवी कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गये मैच में विष्णु भगवान स्कूल ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन (यश जायसवाल 51, अनिकेत कुमार 47, अभय गौतम 2/28, अजान, क्रिश सिंह व हमदान एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में दौलत हुसैन क्लब की टीम 25 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन (तंजील खान व अहमर अख्तर 32-32, रुद्र प्रताप 3/27, उज्ज्वल शर्मा 2/12) ही बना सकी। रुद्र प्रताप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































