V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कांग्रेस अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर झूमे कांग्रेसी

प्रयागराज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेसियों ने शुभकामनाये भेजी। जिला शहर के कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है। सभी अपने-अपने तरीकों से शुभकामना देने में लगे हुए हैं। बुधवार को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकजुट पार्टी नेता और पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने खड़गे की जीत पर शुभकामना देते हुए कहा की नए विजन के साथ कांग्रेस पार्टी देश में एक बार फिर से परचम लहराएगी। सभी कार्यकर्ता दोगुने जोश के साथ काम करेंगे। जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की राजनीतिक कौशल, सांगठनिक अनुभव और संसदीय प्रणाली से परिपूर्ण खड़गे के कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने पर पार्टी मजबूत होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, विवेक पाण्डेय, सिराज अहमद, दिवाकर भारतीय, मो०हसीन, गौरव पाण्डेय, तलत अज़ीम, उदय यादव, दिनेश सोनी समेत आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेसियों ने शुभकामनाये भेजी। जिला शहर के कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है। सभी अपने-अपने तरीकों से शुभकामना देने में लगे हुए हैं। बुधवार को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकजुट पार्टी नेता और पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने खड़गे की जीत पर शुभकामना देते हुए कहा की नए विजन के साथ कांग्रेस पार्टी देश में एक बार फिर से परचम लहराएगी। सभी कार्यकर्ता दोगुने जोश के साथ काम करेंगे। जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की राजनीतिक कौशल, सांगठनिक अनुभव और संसदीय प्रणाली से परिपूर्ण खड़गे के कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने पर पार्टी मजबूत होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी, सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, विवेक पाण्डेय, सिराज अहमद, दिवाकर भारतीय, मो०हसीन, गौरव पाण्डेय, तलत अज़ीम, उदय यादव, दिनेश सोनी समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment