लोकमित्र ब्यूरो
लेड़ियारी (प्रयागराज)। क्षेत्र मे विद्युत चेकिंग अभियान चलाये जाने से बकायेदारों मे अफरा तफरी मच गई। जबकि कुछ लोगों ने अपनी दुकान बंद कर हट गए। एसडीओ अमित सिंह, जेई मार्कण्डेय यादव ने बताया कि लेड़ियारी फीटर से जुड़े लगभग 10 करोड़ रुपए के बकायेदार है। जब घर – घर जाकर मीटर चेकिंग किया गया। दस हजार के उपर बकायेदारों को तत्काल भुगतान करने की हिदायत दी गई और कहा कि लाइट काट दिया जाएगा। एसडीओ अमित सिंह ने बताया कि आज चेकिंग के दौरान एक लाख रुपये से ज्यादा रकम जमा कराया गया और 22 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिए गए। बाकी रूपये तीन दिन मे जमा करने की बात कही। इस चेकिंग अभियान से बाजारवासियों मे खलबली मची हुई थी। यह अभियान देर तक चलाया गया जिससे अधिकांश दुकाने बंद रही। कटियार स्यम अपना तार निकाल कर फरार हो गए। इस दौरान अवर अभियंता यमुनापार प्रशांत सिंह, एसडीओ अमित सिंह, जेई मार्कण्डेय यादव, मीटर रीडर विनीत शुक्ला, शिव बहादुर, राजकुमार, संजय मिश्रा आदि लोग रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































