लोकमित्र ब्यूरो
खीरी (प्रयागराज)। समाजवादी पार्टी प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष इफ्तिखार हुसैन मंगलवार को अधिवक्ता किताब अली के पुत्री के निधन पर शोक संवेदना देने उनके पैतृक आवास भगेसर अपने साथियों संग पहुंचे। जहां पर सर्वप्रथम मृतक पुत्री की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया तत्पश्चात परिजनों से मिलकर उन्हें इस विषम परिस्थिति में धैर्य रखने को कहा। उन्होंने ढांढस बंधाते हुए कहा कि आकस्मिक पुत्री के निधन से संपूर्ण परिवार और सगे संबंधियों को गहरा आघात पहुंचा है। भगवान सभी लोगों को उक्त घटना की असीम पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करेंlऔर पवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। इस मौके पर मुख्य रूप से मशहद अली, महबूब अहमद, अरुण कुशवाहा, जावेद अंसारी, माशूक अहमद, विजय केसरी, बाबा चौरसिया, नसीम अहमद, सबीब महबूब, जहीरूद्दीन, पुष्पराज यादव, कमल यादव सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































