लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। ब्लाक मुख्यालय के परिषर में कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने तथा किसानों की दशा सुधारने व जागरूक करने के उद्देश्य से एक कृषि मेला व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के अधिकारियों एवं क्षेत्र के कई किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सौरभ तिवारी ने आए हुए किसानों को किसान सम्मान निधि धन योजना, फसल बीमा योजना, उन्नत किस्म के बीजों आदि के संबंध में जागृत करते हुए जानकारी दी। तुला राम यादव सहायक विकास अधिकारी कृषि ने बीज गोदाम पर उपलब्ध उन्नत किस्म के बीजों को लेकर खेत में बोने की सलाह देते हुए उसके फायदे गिनाए। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद ब्लाक प्रमुख शंकरगढ निर्मला देवी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कृषि विभाग की सराहना की। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ,गुलाब सिंह, मंगलेश्वर सिंह, सुभाष कुमार, राम कृष्ण, देवधर, सुनैना देवी, रामसिया, तुला राम यादव सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी व क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































