V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दीपावली पर बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

लोकमित्र ब्यूरो
लेड़ियारी (प्रयागराज)। देश भर मे चीनी सामान के बहिष्कार की दिशा मे लोगों ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। इस साल दीपावली मे मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट की डिमांड बढ़ रही है।इससे न सिर्फ चीन को आर्थिक नुकसान पहुंचेगा बल्कि लाँकडाउन मे नौकरी खो चुके लोगों को रोजगार भी मिल सकता है। इस रोजगार से कुम्हार आत्मनिर्भर हो रहे है। लेड़ियारी बाजार सहित आसपास क्षेत्र मे मिट्टी के दिये बनाने वाले कुम्हार अब तरक्की कर रहे है।लोग चाइनीज झालरों का बहिष्कार कर मिट्टी के बने दियों से अपने घरों को दीवाली पर रोशन करने की तैयारी मे है। इसे देखते हुए कुम्हारों को अच्छी तादाद मे आर्डर मिल रहे है और कुम्हार गांवों बस्तियों मे दीयों को साइकिल, दो पहिया व चार पहिया वाहनों से घर – घर पहुंचा रहे है। इस पहल से कुम्हार काफी खुश नजर आ रहे है। कुम्हारों का कहना है कि इस बार उनकी दीपावली हर साल के मुताबिक अच्छी बीतेगी और उनके कारोबार मे भी काफी तरक्की होगी। अमृत लाल प्रजापति, मौजी लाल प्रजापति आदि ने बताया कि इस बार मिट्टी के दीयों की बाजार मे डिमांड बढ़ रही है। लेड़ियारी, कैथवल, पटेहरा, सींकी, सिरहिर, बहरैचा आदि गांव मे इस बार उन्हें अच्छी तादाद मे आँर्डर मिले है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
लेड़ियारी (प्रयागराज)। देश भर मे चीनी सामान के बहिष्कार की दिशा मे लोगों ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। इस साल दीपावली मे मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट की डिमांड बढ़ रही है।इससे न सिर्फ चीन को आर्थिक नुकसान पहुंचेगा बल्कि लाँकडाउन मे नौकरी खो चुके लोगों को रोजगार भी मिल सकता है। इस रोजगार से कुम्हार आत्मनिर्भर हो रहे है। लेड़ियारी बाजार सहित आसपास क्षेत्र मे मिट्टी के दिये बनाने वाले कुम्हार अब तरक्की कर रहे है।लोग चाइनीज झालरों का बहिष्कार कर मिट्टी के बने दियों से अपने घरों को दीवाली पर रोशन करने की तैयारी मे है। इसे देखते हुए कुम्हारों को अच्छी तादाद मे आर्डर मिल रहे है और कुम्हार गांवों बस्तियों मे दीयों को साइकिल, दो पहिया व चार पहिया वाहनों से घर – घर पहुंचा रहे है। इस पहल से कुम्हार काफी खुश नजर आ रहे है। कुम्हारों का कहना है कि इस बार उनकी दीपावली हर साल के मुताबिक अच्छी बीतेगी और उनके कारोबार मे भी काफी तरक्की होगी। अमृत लाल प्रजापति, मौजी लाल प्रजापति आदि ने बताया कि इस बार मिट्टी के दीयों की बाजार मे डिमांड बढ़ रही है। लेड़ियारी, कैथवल, पटेहरा, सींकी, सिरहिर, बहरैचा आदि गांव मे इस बार उन्हें अच्छी तादाद मे आँर्डर मिले है।

Leave a Comment