V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित

लोकमित्र ब्यूरो 
हण्डिया (प्रयागराज) । हण्डिया तहसील क्षेत्र के अहिरी में जीवन दायिनी 102 एंबुलेंस सेवा रविवार को एक बार फिर जच्चा-बच्चा के जीवन रक्षा में सफल रही। बता दे हण्डिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरी निवासिनी रोशनी देवी 23 वर्ष पत्नी महादेव का अचानक प्रसव पीड़ा बढ जाने पर आपात सेवा के तहत 102 एंबुलेंस को कॉल किया गया। सूचना पर पहंुची 108 एंबुलेंस के चालक बलवंत व ईएमटी राम विलास एंबुलेंस लेकर रोशनी के घर पहुंचे और एक निजी अस्पताल में प्रसव हेतु घर से निकल पड़े परंतु अचानक रास्ते में रोशनी के प्रसव पीड़ा बढ जाने से आशा की मदद से गाड़ी रोककर एंबुलेंस में ही प्रसव कराया गया। जहां रोशनी देवी ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद एंबुलेंस चालक ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहा पहुंचकर जच्चा-बच्चा को केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत बताया कि नवजात और मां दोनों स्वस्थ है। प्रसूता के परिजन ने 102 एम्बुलेंस की चालक बलवंत व ईएमटी रामविलास को धन्यवाद दिया। परिजनों ने कहा कि एम्बुलेंस सेवा की तत्परता से ही रोशनी ने एक बच्चे जन्म दिया और वह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। परिजनों ने कहा कि 102 एम्बुलेंस आम जनता के लिए बहुत अच्छी सेवा है। इस एम्बुलेंस सेवा पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि लोग क्या कहते हैं उन्हें नहीं मालूम, लेकिन उन्हें बहुत की अच्छी सेवा मिली है। उम्मीद है आम जनता को भी इससे फायदा मिलता होगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो 
हण्डिया (प्रयागराज) । हण्डिया तहसील क्षेत्र के अहिरी में जीवन दायिनी 102 एंबुलेंस सेवा रविवार को एक बार फिर जच्चा-बच्चा के जीवन रक्षा में सफल रही। बता दे हण्डिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरी निवासिनी रोशनी देवी 23 वर्ष पत्नी महादेव का अचानक प्रसव पीड़ा बढ जाने पर आपात सेवा के तहत 102 एंबुलेंस को कॉल किया गया। सूचना पर पहंुची 108 एंबुलेंस के चालक बलवंत व ईएमटी राम विलास एंबुलेंस लेकर रोशनी के घर पहुंचे और एक निजी अस्पताल में प्रसव हेतु घर से निकल पड़े परंतु अचानक रास्ते में रोशनी के प्रसव पीड़ा बढ जाने से आशा की मदद से गाड़ी रोककर एंबुलेंस में ही प्रसव कराया गया। जहां रोशनी देवी ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद एंबुलेंस चालक ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहा पहुंचकर जच्चा-बच्चा को केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत बताया कि नवजात और मां दोनों स्वस्थ है। प्रसूता के परिजन ने 102 एम्बुलेंस की चालक बलवंत व ईएमटी रामविलास को धन्यवाद दिया। परिजनों ने कहा कि एम्बुलेंस सेवा की तत्परता से ही रोशनी ने एक बच्चे जन्म दिया और वह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। परिजनों ने कहा कि 102 एम्बुलेंस आम जनता के लिए बहुत अच्छी सेवा है। इस एम्बुलेंस सेवा पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि लोग क्या कहते हैं उन्हें नहीं मालूम, लेकिन उन्हें बहुत की अच्छी सेवा मिली है। उम्मीद है आम जनता को भी इससे फायदा मिलता होगा।

Leave a Comment