कौशाम्बी। नगर पँचायत करारी की रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की रात भगवान श्रीराम जन्म व ताड़का बध की लीला का मंचन मंत्रमुग्ध करने वाला रहा।भगवान राम के प्रकट होते ही सारा पंडाल जयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। लीला देखने के लिए काफी भीड़ जुटी। रामलीला में एक बार राजा दशरथ को ग्लानि हुई कि उनका चौथापन आ गया। तीन रानियों के होते हुए भी उनके कोई संतान नही है। राजा दशरथ गुरु के पास जाकर कहते है कि मेरा चौथापन आ गया है। मगर अब तक कोई संतान नहीं है। इस पर गुरुदेव ने सन्तानोपत्ति के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। अग्निदेव प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर देकर तीन रानियों को खाने के लिए देते है। इसके बाद भगवान विष्णु माता कौशल्या के गर्भ से चतुर्भुज रूप में प्रकट होते हैं। भगवान के जन्म के खुशी में पूरा पंडाल जयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठता है। चतुर्भुज रूप में भगवान को प्रकट देख कर कौशल्या स्तुति करने लगती है। इसके माता कौशल्या के कहने पर भगवान विष्णु शिशु रूप में आकर रोने लगते है। इस बीच मंच पर पार्श्व संगीत भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी… गूंजने लगता है। इसके बाद वशिष्ठ मुनि यज्ञ की रखवाली के लिए भगवान श्रीराम लक्ष्मन को साथ ले जाते है। रास्ते में ताड़का सुबाहु का बध कर यज्ञ निर्विघ्न सम्पन्न कराते है। इसी के साथ दूसरे दिन की लीला का समापन किया गया।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

करारी रामलीला महोत्सव में दूसरे दिन रामजन्म व ताड़का बध की लीला का किया गया मंचन
कौशाम्बी। नगर पँचायत करारी की रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की रात भगवान श्रीराम जन्म व ताड़का बध की लीला का मंचन मंत्रमुग्ध करने वाला रहा।भगवान राम के प्रकट होते ही सारा पंडाल जयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। लीला देखने के लिए काफी भीड़ जुटी। रामलीला में एक बार राजा दशरथ को ग्लानि हुई कि उनका चौथापन आ गया। तीन रानियों के होते हुए भी उनके कोई संतान नही है। राजा दशरथ गुरु के पास जाकर कहते है कि मेरा चौथापन आ गया है। मगर अब तक कोई संतान नहीं है। इस पर गुरुदेव ने सन्तानोपत्ति के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। अग्निदेव प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर देकर तीन रानियों को खाने के लिए देते है। इसके बाद भगवान विष्णु माता कौशल्या के गर्भ से चतुर्भुज रूप में प्रकट होते हैं। भगवान के जन्म के खुशी में पूरा पंडाल जयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठता है। चतुर्भुज रूप में भगवान को प्रकट देख कर कौशल्या स्तुति करने लगती है। इसके माता कौशल्या के कहने पर भगवान विष्णु शिशु रूप में आकर रोने लगते है। इस बीच मंच पर पार्श्व संगीत भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी… गूंजने लगता है। इसके बाद वशिष्ठ मुनि यज्ञ की रखवाली के लिए भगवान श्रीराम लक्ष्मन को साथ ले जाते है। रास्ते में ताड़का सुबाहु का बध कर यज्ञ निर्विघ्न सम्पन्न कराते है। इसी के साथ दूसरे दिन की लीला का समापन किया गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें