कौशाम्बी । सैनी कोतवाली क्षेत्र के धाता सिराथू सड़क पर रामपुर धमावां गांव मे ननिहाल आए मासूम की बेकाबू ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क में जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर लगे जाम को हटवाया और शव का पंचनामा कर के लिए भेजा है। ट्रक चालक को पकड़कर कार्रवाई की है। बालक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन निवासी विष्णु का पांच वर्षीय बेटा अंशू दो दिन पहले रामपुर धमावां गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद नाना के घर आया हुआ था। बुधवार की सुबह सड़क पार कर रहा था इस दौरान धाता की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे व सिराथू चौकी प्रभारी चन्दन सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर लगे जाम को हटाया इस दौरान एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































