ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में मोहम्मद साहब की शान में 9 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को शानो शौकत से जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया। इस दौरान लंगर का भी वितरण किया गया। जुलूस में सुरक्षा-व्यवस्था की दृष्टिकोण से पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान मोहम्मद साहब की शान में नात व कसीदे भी पढे़ गये। इस दौरान जगह-जगह शहरों में चिरागा किया गया। जुलूस में गुम्बदे खजरा की झांकियां लोगों में आकर्षण का केन्द्र रही। बारह रबीअव्वल को पल्टन बाजार स्थित अंजुमन गुलामाने रसूल गुलशने मदीना व अंजुमन कारिए-मिल्लत पल्टन बाजार द्वारा नाजिमे आला मौलाना मेराज अहमद हबीबी की अगुवाई में जोहर की नमाज के बाद दोपहर दो बजे जुलूसे मोहम्मदी का जुलूस शानो शौकत से पल्टन बाजार से निकाला गया। यह जुलूस टेªजरी चौराहा, राजापाल टंकी, बकरा मण्डी, बेगम वार्ड, कपूर चौराहा, सिप्तैन रोड, जामा मस्जिद, चौक घंटाघर होते हुए जुलूस नसीर इलेक्ट्रिक श्रीराम तिराहा पहुंचा। यहां पर जुलूस जलसा में तब्दील हो गया। जलसे में मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना मुख्तार अहमद हबीबी ने कहा कि इस्लाम के संस्थापक मोहम्मद सल्ल0 अलैह वसल्लम अल्लाह का संदेश देने के लिये इस धरती पर आए थे क्योंकि उस समय लोगों में शराबखोरी, जुआखोरी, लूटमार थी। ऐसे माहौल में हमारे नबी ने जन्म लेकर लोगों को अल्लाह का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे नबी ने इस्लाम के लिये बहुत सी कुर्बानियां दी हैं। लोगों से नेक राह पर चलने के लिये कहते थे और इंसानियत का पैगाम देते थे। हमारे नबी की बातों से लोग उस वक्त बहुत मुतास्सिर हुआ करते थे। जलसे में मुफ्ती मोहम्मद सलीम मिस्बाही ने कहा कि मोहम्मद साहब 571 ईसवी में मक्के की सरजमीं पर तशरीफ लाए जिन्होंने इंसानियत का पैगाम दिया। बुराईयों व फितना को खत्म किया और लोगों को अमन व शांति का पैगाम दिया। इसके बाद जलूस श्रीराम तिराहा से निकलकर स्टेशन रोड, पुराना माल गोदाम, भंगवा चुंगी, बलीपुर होते हुए गुलशने मदीना, पल्टन बाजार में खत्म हुआ। जलसे में एजाज अहमद, मोहम्मद आजाद, मौलाना अनीस, मौलाना अख्तर, मौलाना इरशाद, रौशन अली, रेहान अहमद, मोहम्मद अयाज उर्फ मोनू, हाफिज मो0 दाऊद, रिजवान अहमद, कदीम अहमद, मो0 फिरोज आदि लोग मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग

जिले में शानो शौकत से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में मोहम्मद साहब की शान में 9 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को शानो शौकत से जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया। इस दौरान लंगर का भी वितरण किया गया। जुलूस में सुरक्षा-व्यवस्था की दृष्टिकोण से पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान मोहम्मद साहब की शान में नात व कसीदे भी पढे़ गये। इस दौरान जगह-जगह शहरों में चिरागा किया गया। जुलूस में गुम्बदे खजरा की झांकियां लोगों में आकर्षण का केन्द्र रही। बारह रबीअव्वल को पल्टन बाजार स्थित अंजुमन गुलामाने रसूल गुलशने मदीना व अंजुमन कारिए-मिल्लत पल्टन बाजार द्वारा नाजिमे आला मौलाना मेराज अहमद हबीबी की अगुवाई में जोहर की नमाज के बाद दोपहर दो बजे जुलूसे मोहम्मदी का जुलूस शानो शौकत से पल्टन बाजार से निकाला गया। यह जुलूस टेªजरी चौराहा, राजापाल टंकी, बकरा मण्डी, बेगम वार्ड, कपूर चौराहा, सिप्तैन रोड, जामा मस्जिद, चौक घंटाघर होते हुए जुलूस नसीर इलेक्ट्रिक श्रीराम तिराहा पहुंचा। यहां पर जुलूस जलसा में तब्दील हो गया। जलसे में मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना मुख्तार अहमद हबीबी ने कहा कि इस्लाम के संस्थापक मोहम्मद सल्ल0 अलैह वसल्लम अल्लाह का संदेश देने के लिये इस धरती पर आए थे क्योंकि उस समय लोगों में शराबखोरी, जुआखोरी, लूटमार थी। ऐसे माहौल में हमारे नबी ने जन्म लेकर लोगों को अल्लाह का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे नबी ने इस्लाम के लिये बहुत सी कुर्बानियां दी हैं। लोगों से नेक राह पर चलने के लिये कहते थे और इंसानियत का पैगाम देते थे। हमारे नबी की बातों से लोग उस वक्त बहुत मुतास्सिर हुआ करते थे। जलसे में मुफ्ती मोहम्मद सलीम मिस्बाही ने कहा कि मोहम्मद साहब 571 ईसवी में मक्के की सरजमीं पर तशरीफ लाए जिन्होंने इंसानियत का पैगाम दिया। बुराईयों व फितना को खत्म किया और लोगों को अमन व शांति का पैगाम दिया। इसके बाद जलूस श्रीराम तिराहा से निकलकर स्टेशन रोड, पुराना माल गोदाम, भंगवा चुंगी, बलीपुर होते हुए गुलशने मदीना, पल्टन बाजार में खत्म हुआ। जलसे में एजाज अहमद, मोहम्मद आजाद, मौलाना अनीस, मौलाना अख्तर, मौलाना इरशाद, रौशन अली, रेहान अहमद, मोहम्मद अयाज उर्फ मोनू, हाफिज मो0 दाऊद, रिजवान अहमद, कदीम अहमद, मो0 फिरोज आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें