लोकमित्र ब्यूरो
जारी (प्रयागराज )। जारी कस्बे में हो रहे आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा मंचन में लक्ष्मण शक्ति मेघनाथ वध की लीला का मंचन हुआ। जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। मेघनाद-कुंभकर्ण वध के बाद रामलीला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। संवाद में रामलीला के मंचन के दौरान रावण अपने पुत्र मेघनाद को युद्ध के लिए भेजता हैं। मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भीषण युद्ध होता हैं। मेघनाद ने लक्ष्मण पर ब्रह्मशक्ति बाण चला दिया। जिसके प्रहार से लक्ष्मण मुर्छित होकर गिर पड़े। विभीषण के कहने पर हनुमान लंका से वैध को लेकर आते हैं और वैध के कहने पर संजीवनी बूटी लाने के लिए निकल जाते हैं। संजीवनी बूटी लाने के बाद वैधराज ने जब बूटी पिलाई तो लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त हो जाती हैं। इसके बाद लक्ष्मण युद्ध में मेघनाद का वध कर देते हैं। मेघनाद के पश्चात कुंभकर्ण युद्ध करने आता हैं। प्रभू श्री राम उसका भी वध कर देते हैं। इस अवसर पर संतोष जायसवाल, सेठ , सूरज जायसवाल, दीपक जायसवाल, रोहित, राहुल, सूधान्सु, शिवम सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं ग्रामीण वासियों ने लीला का आनंद उठाया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































