छात्रों ने कहा आंदोलन को दिया जाएगा और विस्तार
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 400% फीस वृद्धि व छात्रसंघ बहाली को लेकर चल रहे आंदोलन को जिला प्रशासन की मध्यस्थता से विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ वार्ता कराई गई। परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन की हठधर्मिता की वजह से वार्ता असफल रही। डेलिगेशन की अध्यक्षता कर रहे प्रो. मनमोहन कृष्णा से छात्रों ने सवाल किया कि आप तो रिटायर्ड प्रोफेसर हैं किस हैसियत से पिछले लीगेशन की अध्यक्षता कर रहे हैं। नेतृत्वकर्ता अजय यादव सम्राट व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अड़ियल रवैया लगातार अपनाया हुआ है। अगर फीस वृद्धि की वापसी नहीं होती है तो आंदोलन का स्वरूप और बढ़ाया जाएगा। डेलिगेशन में छात्र नेता मुबाशिर हारून, सुधीर, राहुल पटेल, विजयकांत, मनीष कुमार, भानु, शाश्वत नितिन भूषण, अभिषेक यादव, यशवंत यादव, मो अशफाक, हरेंद्र यादव, जितेंद्र धनराज सत्यम कुशवाहा, शिवबली, मो. असफाक, यशवंत, आयुष प्रियदर्शी, शशांक, अनुराग, आनंद सांसद, गौरव गौंड, राहुल सरोज, मनजीत पटेल, अमित आदि लोग शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































